W3Schools
Advertisement

‘यह जापान नहीं, केरल है’, कासरगोड रेलवे स्टेशन की सफाई देख हैरान हुआ पंजाबी टूरिस्ट, देखें Video

भारत के रेलवे स्टेशनों पर अक्सर गंदगी की शिकायतें मिलती हैं, लेकिन जब पंजाबी ट्रैवल कंटेंट क्रिएटर और व्लॉगर अनमोल केरल घूमने गए, तो कासरगोड रेलवे स्टेशन की स्वच्छता देखकर दंग रह गए।
01:31 PM Aug 14, 2026 IST | Bhawana Rawat
भारत के रेलवे स्टेशनों पर अक्सर गंदगी की शिकायतें मिलती हैं, लेकिन जब पंजाबी ट्रैवल कंटेंट क्रिएटर और व्लॉगर अनमोल केरल घूमने गए, तो कासरगोड रेलवे स्टेशन की स्वच्छता देखकर दंग रह गए।
‘यह जापान नहीं  केरल है’  कासरगोड रेलवे स्टेशन की सफाई देख हैरान हुआ पंजाबी टूरिस्ट  देखें video
Kasaragod Railway Station Viral Video

भारत में अक्सर रेलवे स्टेशनों पर गंदगी को लेकर शिकायत की जाती है। लेकिन एक पंजाबी टूरिस्ट जब घूमने के लिए केरल गया, तो कासरगोड रेलवे स्टेशन की स्वच्छता देखकर दंग रह गया। 12 अगस्त को ट्रैवल कंटेंट क्रिएटर और व्लॉगर अनमोल ने इंस्टाग्राम पर कासरगोड रेलवे स्टेशन का वीडियो जारी किया। यह वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। वीडियो में अनमोल ने कहा कि मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि रेलवे स्टेशन इतना साफ-सुथरा हो सकता है। लोग इस वीडियो को देखने के बाद इस स्टेशन की तुलना जापान से कर रहे हैं। आइए जानते हैं इस विषय पर विस्तार से।

Advertisement

स्टेशन पर चमचमाता फर्श और साफ दीवारें

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @backpacker_anmol नाम के अकाउंट से वीडियो शेयर किया है। जब यात्री कासरगोड रेलवे स्टेशन पर पंहुचा और प्लेटफॉर्म पर उतरते ही उन्होंने देखा कि फर्श चमक रहा है, कचरे के डिब्बे भरे नहीं हैं, बेंच और दीवारें साफ़ हैं, कहीं भी थूकने और गंदगी के निशान नहीं है। इसके अलावा वाशरूम की स्थिति भी साधारण वाशरूम से काफी अच्छी है। इस सुंदर दृश्य को दिखाने के लिए उन्होंने अपने फ़ोन में रिकॉर्ड करके लोगों को दिखाया।

Advertisement

 

View this post on Instagram

 

Advertisement

स्टेशन की खूबसूरती देखकर खुश हुआ यात्री

अनमोल ने अपनी पोस्ट में लिखा कि "यह जापान नहीं, केरल है। बचपन में हमने सुना था कि केरल के लोग पढ़े-लिखे और आगे बढ़ने वाले राज्यों में से एक है। लेकिन आज यहां आकर मैंने अपनी आंखों से देखा। उन्होंने कहा कि मैंने अपने जीवन में पहली बार भारत में इतना साफ-सुथरा और खूबसूरत रेलवे स्टेशन देखा है। केरल में मेरा पहला दिन है, लेकिन इसे देखकर मुझे एहसास हो गया है कि यह राज्य मेरा दिल जीत लेगा।"

Video पर लोगों ने क्या प्रतिक्रिया दी?

अनमोल ने अपनी वीडियो में साफ़-सुथरा रेलवे ट्रैक, यात्रियों के लिए आरामदायक बैठने की जगह, मसाज कुर्सियां वाला लाउंज और ATM दिखाया। ये स्टेशन बिल्कुल एयरपोर्ट वाला फील दे रहा था। इस वीडियो को अभी तक 8 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं।

एक यूजर ने लिखा कि "अपने शहर को ऐसा सम्मान मिलते देख बहुत खुशी हुई।" दूसरे यूजर ने लिखा कि "हमारा कासरगोड! कासरगोड की सुंदरता का आनंद लें। स्वागत है।" वहीं तीसरे यूजर ने लिखा, "धन्यवाद पाजी! यहां के स्थानीय निवासी होने के नाते यह हमारे लिए गर्व की बात है।" इसी तरह लोग वहां की खूबसूरती और साफ-सफाई की जमकर तारीफ़ कर रहे हैं।

Also Read: दिल्ली के मयूर विहार में दर्दनाक हादसा: DTC बस की चपेट में आई स्कूली छात्रा, मौत के बाद बवाल

Advertisement
Author Image

Bhawana Rawat

View all posts

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।

Advertisement
Advertisement
×