देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।
Advertisement
Advertisement
Weird Plazo Viral Video : आजकल की दुनिया में फैशन ही एक ऐसी चीज है जो सबसे तेजी से बदलता रहता है। जबकि अन्य क्षेत्रों में भी बदलाव होता है, फैशन में बदलाव सबसे ज्यादा तीव्र होता है। आज जिस डिजाइन को सबसे अधिक पसंद किया जा रहा है, वह कब पुराना हो जाएगा, इसका कोई अंदाजा नहीं लगा सकता।
इसके स्थान पर कोई ऐसा फैशन (Weird Plazo Viral Video) आ सकता है जो वर्षों पहले ही ट्रेंड में आ कर खत्म हो चुका था। कुल मिलाकर, फैशन में बदलाव बेहद तेजी से होते हैं। कभी-कभी कुछ फैशन इतने अजीब होते हैं कि लोगों को चौंका ही देते हैं। हाल ही में, ऐसा ही एक फैशन का अजीबोगरीब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इस हिसाब से तो मैं भी लखपति हूं 400 नग कच्चा माल पडा है गोदाम में 😂😂 pic.twitter.com/FK0bB8GUiN
— Mikoo (@Mr_mikoo) September 16, 2024
Courtsey : वायरल वीडियो को एक्स पर @Mr_mikoo नाम के अकाउंट से शेयर किया गया
आपने अब तक विभिन्न प्रकार के कपड़ों से बने प्लाजो देखे होंगे जिनके अलग-अलग रंग और कीमत होगी। लेकिन क्या आपने कभी ऐसा प्लाजो देखा है जो बोरे, यानी आलू वाले कट्टे से बनाया गया हो? यह सुनकर आप चौंक गए होंगे, लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया (Weird Plazo Viral Video) पर वायरल हो रहे एक वीडियो में ऐसा ही एक प्लाजो दिखाई दे रहा है। इस वीडियो को एक शख्स ने रिकॉर्ड कर लिया है और अब यह वायरल हो रहा है। इस प्लाजो (Weird Plazo Viral Video) पर एक टैग भी लगा हुआ है, जिसमें इसके बारे में पूरी जानकारी और कीमत भी लिखी गई है।
वायरल वीडियो (Weird Plazo Viral Video) को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स पर @Mr_mikoo नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वायरल वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'इस हिसाब से तो मैं भी लखपति हूं, 400 नग कच्चा माल पड़ा है गोदाम में।' अब तक वीडियो को हजारों की संख्या में व्यूज मिल गए है। वीडियो (Weird Plazo Viral Video) देखने के बाद लोगों ने अपना रिएक्शन भी दिया है। एक यूजर ने लिखा- भाई सच में बनती है क्या? दूसरे यूजर ने लिखा- मार्केट में नया डिजाइन। तीसरे यूजर ने लिखा- इसको भी कोई पहनता है क्या? एक अन्य यूजर ने लिखा- वाह भाई क्या बात है।