W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

जब दिख जाएं ये शुभ संकेत तो जान लें चमकने वाली है आपकी किस्मत

पुराणों में कहा गया है कि कभी भी बुरे समय या विपरीत परिस्थतियों से घबराकर मनुष्य को परेशान नहीं होना चाहिए। जिस तरह से सूर्य की पहली किरण हर रात के बाद आती है

12:49 PM Nov 01, 2019 IST | Desk Team

पुराणों में कहा गया है कि कभी भी बुरे समय या विपरीत परिस्थतियों से घबराकर मनुष्य को परेशान नहीं होना चाहिए। जिस तरह से सूर्य की पहली किरण हर रात के बाद आती है

जब दिख जाएं ये शुभ संकेत तो जान लें चमकने वाली है आपकी किस्मत
Advertisement
पुराणों में कहा गया है कि कभी भी बुरे समय या विपरीत परिस्थतियों से घबराकर मनुष्य को परेशान नहीं होना चाहिए। जिस तरह से सूर्य की पहली किरण हर रात के बाद आती है और सवेरा होता है। इसी तरह से हमेशा के लिए व्यक्ति के जीवन में बुरा समय नहीं रहता है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement
हर व्यक्ति के जीवन में कुछ ऐसे संकेत भगवान देते हैं जिससे हमारा बुरा समय खत्म होता है और अच्छा समय शुरु होने का इशारा देते हैं। कुछ ऐसे ही संकेत व्यक्ति के लिए ईश्वर प्रकृति से भेजते हैं और आपके जीवन में अच्छे समय शुरु होने के बारे में बताते हैं। इन संकेतों के बारे में हम आपको बताते हैं-
ऐसा हो सुबहा उठते ही

कभी भी आइने में अपना चेहरा सुबह उठते हुए नहीं देखना चाहिए। ऐसा इसलिए कहा गया है क्योंकि यह अशुभ होता है। सुबह उठने के बाद व्यक्ति को देवी-देवता और गुरुओं का ध्यान करना चाहिए उसके बाद पानी से अपना चेहरा धोएं फिर अपनी छवि आइने में देखने। वास्तु विज्ञान में कहा गया है कि अगर सुबह उठते ही आपको बिस्तर या पैर जमीन पर रखते समय कुछ पैसे मिलते हैं तो यह शुभ होता है। जो पैसे आपको मिले हैं उन्हें अपने पास संभालकर रख लें।
आंख फड़कना

बड़ा संकेत आंख फड़कने से भी मिलते हैं। आंख फड़कने के बारे में रामायण में बताया गया है कि सुग्रीव और श्रीराम की जब मुलाकात हुई थी तब बालि की बाई आंख फड़क रही थी। अगर पुरुषों की बाईं आंख फड़कती है तो वह अशुभ होता है। जबकि लड़कियों की बाईं आंख फड़कना शुभ होता है। उसी तरह से दाई आंख पुरुषों का फंडकना शगुन माना जाता है। लड़कों की बाईं आंख की निचली पलक फड़कती है ताे यह शुभ संकेत देता है।
ऐसा करे गाय

किसी भी व्यक्ति के घर के मुख्य दरवाजे पर गाय जोर से आकर रंभाती है तो समझ लें उस घर के सभी लोगों के सारे दुखों का अंत होने वाला है। उनके जीवन में खुशियां आएंगी और अच्छे दिन शुरु होंगे।
बिल्ली के बच्चे

किसी के भी घर में बिल्ली जगह बनाकर बच्‍चों को जन्म देती है तो यह शुभ होता है। अगए ऐसा आपके घर में हुआ है तो आपके बहुप्रतीक्ष्ति कार्य सफल होंगे।
ऐसा करे बंदर 

पेड़ से अगर कोई बंदर आम तोड़कर खाता है और आपके घर में गुठली डाल देता है तो कुछ शुभ होने वाला है। अगर ऐसा होता है तो आपके घर में सुख समृद्धि में वृद्धि होगी।
काली चीटियां

काली चीटिंया जिस घर में झुंड बनाकर घूमती है या दीवार पर एक लाइन में चलती हुई नजर आती है तो आपके घर में बरकत्त होने वाली है।
पहले ऐसा हो रात को सोने से

अगर आप सोने जा रहे हैं और उसी समय गाय की हुंकार सुनाई दे जाए तो समझ जाए धन की लाभ होने वाला है।
शुभ है इन पक्षियों का आना

अगर आपके घर के आंगन में या बरामदे में मोर या नीलकंठ जैसा कोई पक्षी आ जाए तो समझ जाए ईश्वर आपके घर आ रहे हैं।
साफ पानी देखें सपने में

सपने में साफ पानी के अंदर अगर आप खुद को देखते हैं तो आपके जीवन में धन का लाभ होने वाला है। ऐसा हो जाए तो सारे बिगड़े हुए काम बन जाएंगे।
तब जाएं इंटरव्यू के लिए 

अगर आप इंटरव्यू के लिए जा रहे हैं और रास्ते में आपको गाय या फिर नारियल मिल जाए तो आपको सफलता मिलेगी।
हरियाली दिखे सपने में

हरे-भरे प्राकृतिक नजारे आपको सपने में दिखाई देते हैं तो यहु शुभ होता है। अगर पानी के किसी भी स्‍त्रोत में हरियाली नजर आती है तो यह संकेत होता है कि आपके जीवन में कुछ अच्छा होने वाला है।
ऐसा हो पूजा करते समय 

अगर पूजा करते समय भगवान की मूर्ति पर चढ़ा कोई फूल या पत्ता गिर जाए तो भगवान आप से प्रसन्न हो गए हैं ऐसा संकेत होता है।
Author Image

Advertisement
Advertisement
×