For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Viral: सड़क पर हवाबाजी करना शख्स को पड़ा भारी, हीरोगिरी के चक्कर में धड़ाम से गिरा, देखें वीडियो

सड़क पर स्टंट करते शख्स की धड़ाम से गिरने की घटना वायरल

05:59 AM Jun 04, 2025 IST | Shweta Rajput

सड़क पर स्टंट करते शख्स की धड़ाम से गिरने की घटना वायरल

viral  सड़क पर हवाबाजी करना शख्स को पड़ा भारी  हीरोगिरी के चक्कर में धड़ाम से गिरा  देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक शख्स साइकिल पर स्टंट करते हुए मुंह के बल गिरता है। वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे उसकी हीरोगिरी उसे भारी पड़ती है। लोग इस तरह की खतरनाक हरकतें करते हैं बिना सोचे कि उनकी जान को खतरा हो सकता है। वीडियो पर लोगों ने मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं।

आज कल सोशल मीडिया पर कई अजीबो-गरीब वीडियो और चौंका देने वाले मामले वायरल होते रहते हैं। इन वीडियो को देखकर कभी-कभी वाकई काफी हैरानी होती है। इन वीडियो में लोग ऐसी अजीबो-गरीब हरकत करते हैं जिसके देखकर काफी हैरानी होती है। इन वायरल वीडियो में या तो लोग अजीब तरीके से डांस कर रहे होते हैं या फिर एक दूसरे से झगड़ा कर रहे होते हैं। या फिर कुछ लोग इन वीडियो में अपनी जान को दाव पर लगाकर खतरनाक स्टंट कर रहे होते हैं। लेकिन इस बार जो सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ है उसको देखकर आप काफी हैरान रह जाएंगे। लोगों को सड़कों पर आपने स्टंट करते हुए कई बार देखा होगा। यह वीडियो भी उन्हीं में से एक है। इस वीडियो में भी एक शख्स साइकल से सड़क पर कहीं जा रहा है और जाते-जाते रास्ते में वह कुछ ऐसी हरकतें करता है जिसका खामियाजा उसे भुगतना पड़ता है। शख्स अपनी हीरोगिरी के चक्कर में धड़ाम से जमीन पर मुंह के बल गिरता है। वीडियो देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

स्टंट करने के चक्कर में करा ली फजीहत

बता दें कि यह कोई पहला वीडियो नहीं है जिसमें लोग इस तरह के खतरनाक स्टंट करते हुए दिख रहे हैं। इससे पहले भी इसी तरह के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं, जिनमें लोग इस तरह की अजीबो-गरीब हरकत और खतरनाक स्टंट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। लोग इस तरह की हरकतों को करने से पहले एक बार भी अपने बारे में नहीं सोचते हैं। लोगों इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं होता है कि इस तरह की हरकत करने से उनकी जान को खतरा भी हो सकता है। इस वीडियो में भी ऐसा ही कुछ होते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि एक शख्स साइकिल से सड़क पर कहीं जा रहा है। थोड़ा आगे जाने के बाद शख्स को सड़क पर कई सारे डिवाइडर रखे हुए दिखाई देते हैं। इसके बाद आप वीडियो में देख सकते हैं कि शख्स डिवाइडर को साइकिल पर स्टंट करके पार करने की कोशिश करता है। इसी दौरान वह डिवाइडर से टकरा कर धड़ाम से जमीन पर गिर जाता है। शख्स डिवाइडर के साथ स्टंट करने के चक्कर में बड़ी बुरी तरह से मुंह के बल जमीन पर साइकिल के साथ गिरता है।

Viral Video: ऊंट की सवारी नहीं-ऊंट को ही बाइक पर उठा ले गए दो युवक, वीडियो देख हैरान रह जाएंगे

वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को @atoz_comdey12 नाम के अकाउंट से सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट करके अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक सोशल मीडिया यूजर ने वीडियो पर कमेंट करके लिखा है कि- यही होता है जब लोगों की हीरो बाजी फेल हो जाती है। दूसरे यूजर ने वीडियो पर कमेंट करके लिखा है कि-आखिर क्या जरूरत है इस लेवल के स्टंट की!। वहीं एक और अन्य यूजर ने वीडियो पर कमेंट करके लिखा है कि-ये उन लोगों के साथ होता है, जिनके भीतर स्टंटबाजी का कीड़ा होता है। इसके अलावा और भी कई लोग वीडियो पर बड़े ही मजेदार कमेंट करके अपनी-अपनी राय दे रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Shweta Rajput

View all posts

Advertisement
×