Top NewsindiaWorldViral News
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabjammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariBusinessHealth & LifestyleVastu TipsViral News
Advertisement

Viral: ट्रेन में सीट पाने के लिए आपस में लात-घूसे चलाने लगे दो यात्री, वीडियो देख हैरान रह जाएंगे

ट्रेन में सीट पाने के लिए आपस में भिड़े दो यात्री

12:14 PM Jun 11, 2025 IST | Shweta Rajput

ट्रेन में सीट पाने के लिए आपस में भिड़े दो यात्री

आज कल सोशल मीडिया पर खाने से जुड़े कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। इस बार भी एक ऐसा ही हैरान कर देने वाला वीडियो जो जुगाड़ की चीजों से जुड़ा हुआ है, इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें दो यात्री आपस में एक दूसरे से झगड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में लोग एक दूसरे से सीट के लिए लड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं।

आज कल सोशल मीडिया पर कई अजीबो-गरीब वीडियो और चौंका देने वाले मामले वायरल होते रहते हैं। इन वीडियो को देखकर कभी-कभी वाकई काफी हैरानी होती है। इन वीडियो में लोग ऐसी अजीबो-गरीब हरकत करते हैं जिसको देखकर कभी-कभी काफी हैरानी होती है। इन वायरल वीडियो में या तो लोग अजीब तरीके से डांस कर रहे होते हैं या फिर एक दूसरे से झगड़ा कर रहे होते हैं। या फिर कुछ लोग इन वीडियो में अपनी जान को दाव पर लगाकर खतरनाक स्टंट कर रहे होते हैं। लेकिन इस बार जो सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हुआ है उसको देखकर आप काफी हैरान रह जाएंगे। आपने सोशल मीडिया पर कई लोगों को एक-दूसरे से आपस में झगड़ते हुए देखा होगा। इस तरह के कई वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर छाए रहते हैं। इस बार भी एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दो यात्री आपस में एक दूसरे से सीट के लिए झगड़ा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में आप दोनों यात्रियों के आपस में बुरी तरह से झगड़ते हुए भी देख सकते हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

सीट के लिए ट्रेन में छिड़ गया महायुद्ध

इस तरह के कई वीडियो आपने अक्सर सोशल मीडिया पर देखे होंगे जिसमे लोग मैट्रो और ट्रेन में सीट के लिए आपस मे बहस करते हुए दिखाई देते हैं। इन वीडियो में लोग एक दूसरे से इस कदर झगड़ते हुए दिखाई देते हैं जैसे मानों वह एक दूसरे की जान ही ले लेगें। सीट के लिए झगड़ा और उनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होना आज-कल आम बात हो गई है। इस बार भी सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे दो यात्री आपस में एक दूसरे से सीट के लिए झगड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों यात्री एक दूसरे पर जमकर लात-घूसे बरसा रहे हैं। वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि दोनों यात्री में से एक यात्री ऊपर वाली सीट पर बैठा हुआ है और नीचे खड़ा यात्री जैसे ही उस पर वार करता है तो ऊपर बैठा यात्री तुरंत उसकी गर्दन को अपने पैरों के बीच में फंसा लेता है। इसके बाद दोनों यात्री नीचे गिर जाते हैं और भरी ट्रैन में केवन एक सीट के लिए दोनों यात्रियों के बीच महायुद्ध छिड़ जाता है। वीडियो में वह दोनों सीट के लिए इतनी बुरी तरह झगड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं, जैसे मानों उनकी कोई किमती चीज़ कोई उनसे छिनने की कोशिश कर रहा हो।

वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट करके अपनी-अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। वीडियो पर एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट करके लिखा है कि- ट्रेन में बॉक्सिंग मैच हो रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा- ये भारत है, इतना क्लेश तो जरूरी है। तीसरे यूजर ने लिखा- सीट पाना जरूरी है, इससे फर्क नहीं पड़ता कि कैसे मिली। इसके अलावा और भी कई लोग वीडियो पर कमेंट करके बड़ी ही मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वीडियो को 11 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं और कई लोगों ने इसे लाइक भी किया है।

Viral Video: पालतू कुत्ते ने बिना थके पैदल ही की केदारानाथ धाम की यात्रा, वीडियो देख भावुक हो जाएंगे

Advertisement
Advertisement
Next Article