For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Viral Video: भीख मांगने आया था भिखारी, तभी शख्स ने किया ऐसा काम, खुल गई सारी पोल-पट्टी

बीच सड़ पर भीख मांगने पर शख्स ने खोली उसकी पोल

05:43 AM Jun 09, 2025 IST | Shweta Rajput

बीच सड़ पर भीख मांगने पर शख्स ने खोली उसकी पोल

viral video  भीख मांगने आया था भिखारी  तभी शख्स ने किया ऐसा काम  खुल गई सारी पोल पट्टी

आज कल सोशल मीडिया पर खाने से जुड़े कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। इस बार भी एक ऐसा ही हैरान कर देने वाला वीडियो जो जुगाड़ की चीजों से जुड़ा हुआ है, इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक शख्स एक भिखारी की पोल खोल देता है। शख्स कुछ ऐसा करता है जिसको देखकर आप भी काफी हैरान रह जाएंगे।

आज कल सोशल मीडिया पर कई अजीबो-गरीब वीडियो और चौंका देने वाले मामले वायरल होते रहते हैं। इन वीडियो को देखकर कभी-कभी वाकई काफी हैरानी होती है। इन वीडियो में लोग ऐसी अजीबो-गरीब हरकत करते हैं जिसको देखकर कभी-कभी काफी हैरानी होती है। इन वायरल वीडियो में या तो लोग अजीब तरीके से डांस कर रहे होते हैं या फिर एक दूसरे से झगड़ा कर रहे होते हैं। या फिर कुछ लोग इन वीडियो में अपनी जान को दाव पर लगाकर खतरनाक स्टंट कर रहे होते हैं। लेकिन इस बार जो सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ है उसको देखकर आप काफी हैरान रह जाएंगे। इस बार भी सोशल मीडिया से एक ऐसा ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स भिखारी की सरेआम सच्चाई सामने ले आता है। दरअसल भिखारी जब भीख मांगने के लिए शख्स के पास जाता है तो शख्स कुछ ऐसा कारनामा करता है जिससे भिखारी की सारी पोल-पट्टी खुल जाती है। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसको देखकर आप काफी हैरान रह जाएंगे।

भिखारी की खुली पोल-पट्टी

सोशल मीडिया पर इस तरह के कई वीडियो आए दिन वायरल होते रहते हैं। इस वीडियो में भी कुछ ऐसा हुआ है जिसको देखकर आप काफी हैरान रह जाएंगे। इस वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि एक शख्स रोड के साइड में खड़ा है। इसी दौरान शख्स के पास एक भिखारी आता है। वह भिखारी शख्स के सामने हाथ फैलाकर उससे भीख मांगने लगता है। वीडियो को शुरुआत में देखकर काफी लोगों को भिखारी पर तरस भी आया होगा, क्योंकि उसका एक ही हाथ दिखाई दे रहा था। उसका दूसरा हाथ कटा हुआ दिखाई दे रहा था। इसी दौरान जब भिखारी शख्स के पास एक हाथ से भीख मांगते हुए जाता है तो शख्स कुछ ऐसा करता है जिससे सभी लोग हैरान रह जाते हैं। शख्स भिखारी की शर्ट को उठाता है और उसका दूसरा हाथ देखने की कोशिश करता है। शख्स को शक था कि भिखारी के दूसरे हाथ को कुछ नहीं हुआ है और उसी शक के चक्कर में वह उसका छिपा हुआ हाथ देख लेता है। इसके बाद भिखारी अपनी इस हरकत पर और झूठ बोलकर भीख मांगने पर काफी शर्मिदा होता है और दोनों की हंसी छूट जाती है।

वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को @everylastpetal नाम के अकाउंट से सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफॉर्म पर शेयर किया गया है। वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट करके बड़ी ही मजेदार प्रतिक्रिया दी है। वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करके लिखा है कि-क्या भिखारी बनेगा रे तू। दूसरे यूजर ने कमेंट करके लिखा है कि-हंस गया वो भी। तीसरे यूजर ने लिखा- पकड़ा गया भाई, लेकिन हंसी अभी भी नहीं रुकी। चौथे यूजर ने लिखा- ये लोग हमेशा ही झूठ बोलते आए हैं यार। इसके अलावा और भी कई लोग वीडियो पर कमेंट करके अपनी-अपनी मजेदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Shweta Rajput

View all posts

Advertisement
×