Top NewsindiaWorldViral News
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabjammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariBusinessHealth & LifestyleVastu TipsViral News
Advertisement

Viral Video: मगरमच्छ के साथ रोमांटिक कपल डांस करते दिखा शख्स, वायरल हुआ वीडियो

मगरमच्छ के साथ अनोखा कपल डांस, सोशल मीडिया पर वायरल

03:51 AM May 21, 2025 IST | Khushi Srivastava

मगरमच्छ के साथ अनोखा कपल डांस, सोशल मीडिया पर वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक व्यक्ति मगरमच्छ के साथ नदी में खड़ा होकर कपल डांस करता दिखा। इस हैरतअंगेज वीडियो को लोगों ने खूब पसंद किया और इंस्टाग्राम पर इसे लाखों लाइक्स मिले। यूजर्स ने वीडियो पर मजेदार टिप्पणियाँ भी कीं।

मगरमच्छ का नाम सुनते ही लोगों की रुह कांप उठती है। पानी में रहने वाला ये जानवर बेहद खूंखार होता है। पास जानें पर ये मिनटों में इंसानों को दबोच खाता है। इसकी बाइट इतनी तेज होती है कि ये पलभर में इंसानों की हड्डियों को चकनाचूर कर सकती है। यहीं वजह है कि लोग इसका नाम सुनकर ही डर जाते हैं। इंसान ही नहीं इस खतरनाक जानवर से तो जंगल का राजा शेर भी खौफ खाता है। मगरमच्छ अपने शिकार के लिए कई तरकीबें आजमाता है। सोशल मीडिया पर कई बार मगरमच्छ की चालाकियों का वीडियो सामने आता रहा है। लेकिन इस बार जो वीडियो देखने को मिला वो वाकई हैरत में डाल देने वाला है। हाल का वायरल वीडियो फ्लोरिडा का बताया जा रहा है। वीडियो में एक शख्स को मगरमच्छ के साथ डांस करता हुआ देखा जा सकता है।

मगरमच्छ के साथ किया रोमांटिक डांस

वायरल हो रही वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स नदी में खड़ा है। तभी वहां उसके सामने एक मगरमच्छ तैरता हुआ आता है। ये देखकर किसी की भी हालात खराब हो जाएगी, लेकिन वीडियो में दिख रहे शख्स के चेहरे पर कोई शिकन तक न था। शख्स वहां से भागने के बजाए उसे गोद में उठा लेता है, और उसके साथ डांस करना शुरु कर देता है वो भी कपल डांस। मगरमच्छ भी बड़े आराम से उससे चिपक जाता है। दोनों की केमिस्ट्री वाकई बहुत प्यारी लग रही है।

क्या आपने देखी है नोटों की अनोखी मंडी, बैग भरकर ले जाते हैं लोग

लोगों ने ऐसे किया रिएक्ट

Source: @fishing.tribe (instagram)

वायरल हो रही वीडियो को @fishing.tribe नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 3 लाख 50 हजार से भी ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। साथ ही लोग इसपर तरह तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “लगता है मगरमच्छ को मजा आ रहा है।” दूसरे ने लिखा, “मगरमच्छ तो डिज्नी की प्रिंसेस बन गया।” इसी तरह तमाम यूजर्स ने इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

Advertisement
Advertisement
Next Article