Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

स्कूटर से शख्स कर रहा था स्टंट, वीडियो शेयर कर मुंबई पुलिस ने कह दी ऐसी बात

08:45 PM Nov 21, 2023 IST | Ritika Jangid

Viral Video: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफार्म है जहां लोग अपनी कलाकारी दिखाते है और अपना टैलेंट दिखाते है। इन सभी के अलावा कुछ लोग फेमस होने की दुनिया में स्टंट भी करते है। ये स्टंट काफ़ी ख़तरनाक होते हैं। हालाँकि पुलिस ऐसे लोगों के ख़िलाफ़ कई बार करवाई भी कर चुकी है। साथ ही लोगों से ऐसा ना करने की अपील भी करती है लेकिन लोग इन्हें अनसुना कर अपनी ही धुन में रहते है।

Advertisement

अब मुंबई पुलिस ने ऐसे ही शख़्स का वीडियो शेयर करते हुए लोगों से स्टंट न करने की अपील करने के साथ ही उन्हें चेतावनी भी दी है। दरअसल, मुंबई पुलिस ने अपने ऑफिशियल अकाउंट से एक शख्स का स्कूटर से स्टंट करते हुए वीडियो शेयर करते किया है। वीडियो के बैकग्राउंड में 1972 में आई फिल्म 'सीता और गीता' का गाना 'हवा के साथ-साथ, घटा के संग संग' बज रहा है। हैरानी है कि शख्स अपनी जान की परवाह किए बगैर स्कूटर का हैंडल पकड़े बिना इसे सड़क पर दौड़ा रहा था।


अब इस वीडियो को मुंबई पुलिस ने शेयर कर लोगों को चेतावनी दी है। साथ ही कैप्शन में लिखा है कि 'इस तरह की लापरवाही भरी ड्राइविंग किसी को भी हवा से भी कहीं ऊपर दूसरे ब्रह्मांड में ले जा सकती है'।अब वीडियो के शेयर होने के साथ ही लोगों ने इस पर कमैंट्स भी करने शुरु कर दिए। एक शख्स ने वीडियो की खाली सड़क को देख कहा कि ये वीडियो कोलकता है क्योंकि मुंबई में ऐसे खाली सड़क नहीं होती। जबकि एक यूजर ने कहा, टेस्ला ने नई स्कूटी लॉन्च की है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।
Twitter

Advertisement
Next Article