Top NewsIndiaWorld
Other States | HaryanaUttar PradeshRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Viral Video: छोटी सी गलती प्रेग्नेंट महिला को पड़ी भारी, हुआ ऐसा हादसा वीडियो देखकर हैरान रह जाएंगे

वीडियो में दिखी महिला की गलती, जानें क्या हुआ

05:35 AM May 15, 2025 IST | Shweta Rajput

वीडियो में दिखी महिला की गलती, जानें क्या हुआ

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक प्रेग्नेंट महिला पार्टी के दौरान उत्साह में अपनी और बच्चे की जान खतरे में डाल देती है। वीडियो में महिला खुशी से उछलते हुए पैर फिसलने के कारण गिर जाती है। यह घटना लोगों को चिंता में डाल देती है और डॉक्टरों द्वारा प्रेग्नेंसी में सावधानी बरतने की सलाह को महत्व देती है।

आज कल सोशल मीडिया पर कई हैरान कर देने वाले वीडियो वायरल होते रहते हैं। इन वीडियो को देखकर कभी-कभी वाकई काफी हैरानी होती है। आज कल लोग सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे वीडियो शेयर करते हैं जो काफी अजीबो-गरीब होते हैं। कुछ लोग इन वीडियो में कुछ ऐसी हरकतें करते हुए दिखाई देते हैं जिसके बाद उनको काफी परेशानी की सामना भी उठाना पड़ता है। मजे को चक्कर में लोग कभी-कभी अपनी जान को भी मुश्किल में डाल लेते हैं। इस बार भी सोशल मीडिया से एक ऐसा ही वायरल वीडियो सामने आया है जिसमें एक प्रेग्नेंट महिला मौज-मस्ती के चक्कर में अपनी और अपने होने वाले बच्चे की जिंदगी को खतरे में जाल लेती है। वीडियो देखकर किसी के भी दिल की धड़कन एक पल के लिए रूक जाएगी। वीडियो में महिला के साथ ऐसा खतरनाक हादसा होता है जिसको देखने के बाद सोशल मीडया पर लोग महिला और होने वाले बच्चे को लेकर काफी चिंतित हो जाते हैं।

गिरने से महिला के साथ हुआ हादसा

कभी-कभी लोग ज्यादा एक्साइटमेंट में कुछ ऐसा कर जाते हैं जिसकी कभी किसी ने उम्मीन भी नहीं की होती है। लेकिन कभी-कभी लोगों को उनकी ये एक्साइटमेंट काफी भारी पड़ जाती है। लोग अपनी एक्साइटमेंट के चक्कर में काफी मुसीबत मे पड़ जाते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ अमेरिका के दक्षिण-पूर्वी फ्लोरिडा के मियामी में रहने वाले एक कपल के साथ। कपल ने अपने आने वाले बच्चे की खुशी में एक पार्टी रखी थी। जिसमें प्रेग्नेंट महिला एक गलती के कारण हादसे का शिकार बन गई। वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि प्रेग्नेंट महिला और उनका पति एक स्टेज पर खड़े हैं। उन्होंने स्टेज को आने वाले बच्चे की थीम पर सजाया हुआ है। स्टेज को ऊपर लड़का और लड़की लिखा हुआ है। स्टेज को दोनों तरफ कुछ लोग बरसाती पहने खड़े हुए हैं। इसके बाद महिला अपने सामने रखे लीवर को नीचे की तरफ खींचती है तो स्टेज के ऊपर से पिंक कलर के पानी की लहर आ गिरती है। इसी दौरान प्रेग्रेंट महिला खुशी से उछलने लगती है और इसी खुशी के कारण महिला ज्यादा एक्साइटमेंट में उछलने लगती है जिसकी वजह से उसका अचानक से पैर फिसल जाता है। महिला नीचे गिर जाती है और बड़ी मुश्किल से खुद के संभालने की कोशिश करती है लेकिन वह फिर से गिर जाती है। इसके बाद स्टेज पर खड़े बाकी लोग तेजी से उसके पास आते हैं और महिला को संभालने की कोशिश करते हैं।

वीडियो हो गया वायरल

अपनी एक्साइटमेंट के चलते महिला बाल-बाल किसी बड़े हादसे का शिकार होने से बची। अगर महिला का पैर ज्यादा जोर से फिसलता तो कोई बड़ा हादसा होने का भा खतरा था। प्रेग्नेंसी के दौरान डॉक्टर महिलाओं को अपनी सेहत का कुछ ज्यादा ही ख्याल रखने की सलाह देते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इस दौरान की गई एक भी गलती मिसकैरिज का कारण बन सकती है। महिला भी इसी गलती का शिकार होते-होते बची। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को @genderrevealmiami नाम के अकाउंट से सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म पर शेयर किया गया है। वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट करके अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक सोशल मीडिया यूजर ने वीडियो पर कमेंट करके लिखा है कि-इस तरह के हादसे काफी ज्यादा खतरनाक होते हैं। दूसरे सोशल मीडिया यूजर ने वीडियो पर कमेंट करके लिखा है कि-कई बार इंसान जोश में जब होश खो देता है तो ऐसा ही हाल होता है। इसके अलावा और भी कई लोग वीडियो पर कमेंट करके अपनी-अपनी राय दे रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article