Top NewsIndiaWorld
Other States | Uttar PradeshRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Viral Video: ढोल बजते ही जमीन पर लेटकर डांस करने लगी महिलाएं, वीडियो देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान!

जमीन पर लेटकर डांस करती महिलाएं, वीडियो हुआ वायरल

10:51 AM Jun 01, 2025 IST | Bhawana Rawat

जमीन पर लेटकर डांस करती महिलाएं, वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में तीन महिलाएं ढोल की थाप पर जमीन पर लेटकर जबरदस्त डांस कर रही हैं। उनकी एनर्जी और उत्साह ने देखने वालों को हैरान कर दिया है। वीडियो में महिलाएं बेफिक्र होकर देसी स्टाइल में नाच रही हैं, जिससे माहौल में खुशी की लहर दौड़ गई है।

भारत में कोई भी जश्न हो बिना डांस के पूरा नहीं होता और अगर साथ में ढोल हो तो मजा दोगुना हो जाता है। ढोल की थाप पर हर कोई थिरकने को मजबूर हो जाता है। कई लोग तो ढोल बजते ही ऐसे पागलों की तरह नाचने लगते हैं। ऐसे लगता है जैसे उनपर कोई भूत सवार हो गया हो। वो बिना इसकी परवाह किए कि लोग क्या बोलेंगे और क्या सोचेंगे, दिल खोलकर नाचने लगते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। जिसमें तीन महिलाएं सड़क पर लेट-लेटकर डांस कर रही हैं, ऐसा लग रहा है इनमें कोई आत्मा घुस गई हो। महिलाओं का ये जबरदस्त डांस देखने वाले भी भौचक्के रह गए। इनकी एनर्जी देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे। चलिए आपको विस्तार से बताते हैं कि आखिर इस वीडियो में और क्या है।

जमीन पर लेटकर नाचती महिलाएं

वीडियो में आप देख सकते है कि ढोल की थाप पर 2 महिलाएं जमीन पर लेट-लेटकर डांस कर रहीं हैं। वहीं कड़ी कुछ महिलाएं उनका उत्साह बढ़ा रही हैं। तभी एक तीसरी महिला की एंट्री होती है जिसने सभी का ध्यान खिंच लिया, उनके मूव्स और स्टेप्स सबसे अलग हैं। महिलाएं फुल देसी स्टाइल में उछल-उछल कर डांस कर रही हैं। महिलाओं के इस जबरदस्त परफॉर्मेंस ने पूरा माहौल बदल दिया, पास खड़ी महिलाएं भी अपनी जगह पर ही झूमने लगी। महिलाओं के डांस मूव्स और एक्सप्रेशन ने लोगो का दिल जीत लिया। महिलाएं बेफिक्र होकर डांस कर रही हैं और उनके चेहरे से साफ़ खुशी भी झलक रही है। महिलाओं के तूफानी डांस वीडियो को देखकर आप भी चौंक जाएंगे।  

Viral Video: बाघ के साथ युवक को सेल्फी लेना पड़ा भारी, खौफनाक हमले का वीडियो देख कांप जाएगी रूह

वीडियो देख क्या बोले लोग?

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @deepaksing1695 नाम के अकाउंट ने शेयर किया है। इस वीडियो को अब तक 30 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और कई लोगों ने वीडियो देखने के बाद कमेंट सेक्शन में अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। एक यूजर ने लिखा ‘अरे रुक जा नागमणि लेकर मानेगी क्या’, दूसरे यूजर ने लिखा ‘ऐसा डांस लड़कियां भी कर सकती हैं? पता नहीं था’, तीसरे यूजर ने लिखा ‘आप मुंबई आ सकते हैं।’ इसी तरह कई लोगो ने कमेंट्स में महिलाओं के डांस की तारीफ़ की तो कुछ ये देखकर चौंक गए।          

Advertisement
Advertisement
Next Article