W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

सावधान! मच्छरों से बचाव के लिए ऐसा करना जानलेवा हो सकता है, देखे वीडियो

06:00 PM Apr 26, 2024 IST | Abhishek Kumar
सावधान  मच्छरों से बचाव के लिए ऐसा करना जानलेवा हो सकता है  देखे वीडियो
Viral Video

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देख आप भी हैरान हो जाएंगे। वीडियो देखने के बाद लोगों ने कमेंट में कहा, ऐसा करना जानलेवा हो सकता है।

 

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए लोग कुछ भी करने को तैयार रहते हैं, भलें ही वो खतरनाख साबित क्यों न हो। हर दिन कुछ ना कुछ वायरल होता ही रहता है।और कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जिसमें लोगों की बेवकूफी साफ तौर पर नजर आती है। ऐसा ही एक वीडियो इस समय वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद आप खुद कहेंगे कि ऐसी बेवकूफी जान के लिए खतरनाक होती है।

गर्मी का मौसम आते हीं शाम और रात के समय हर किसी को मच्छर परेशान करने लगते हैं। अब मच्छर से बचने के लिए कोई मच्छरदानी लगाता है तो कोई इलेक्ट्रिक मशीन या फिर मॉस्किटो कॉइल लगाता है। लेकिन,इस शख्स ने तो हद ही पार कर दी। वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि एक शख्स ने अपने चारों तरफ मच्छर मारने वाला कॉइल लगा दिया है और बीच में सो रहा है,जो जानलेवा साबित हो सकता है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

गर्मी का मौसम आते हीं शाम और रात के समय हर किसी को मच्छर परेशान करने लगते हैं। और लोग उससे बचने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं। मगर वीडियो में दिख रहे शख्स ने तो हद ही पार कर दी। वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि एक शख्स ने अपने चारों तरफ मच्छर मारने वाला कॉइल लगा दिया है और बीच में सो रहा है।

courtsey: वीडियो को प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @ChapraZila नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है

वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं

वायरल वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। वीडियो देखने के बाद लोगों ने शख्स को अपनी-अपनी सलाह कमेंट बॉक्स में दिया हैं ,इसके साथ ही ज्यादा कॉइल लगाने का नुकसान भी लोगों ने बताया है। एक यूजर ने लिखा- यह काफी खतरनाक हो सकता है, इसे गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। वहीं
एक दूसरे यूजर ने लिखा- मच्छर का पता नहीं ये जरूर मर जाएगा, सांस घूटने से। साथ ही एक अन्य यूजर ने लिखा- ये सिक्योरिटी मच्छर के साथ इसे भी खत्म कर देगी। वहीं एक ने कहा - यमराज साइड में हंस रहे हैं।

नोट: वीडियो केवल रील्स के लिए बनाया गया है। रात को सोते समय अपने आसपास इतने मच्छर क्वाइल न जलायें - punjabkesari.com

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement W3Schools
Author Image

Abhishek Kumar

View all posts

Advertisement
×