Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Viral Video: बीच सड़क पर लड़कियों में हुई कैट फाइट, खूब चलाए लात घूंसे, फिर एक ने किया कुछ ऐसा....

सड़क पर लड़कियों की लड़ाई का वीडियो वायरल, एक ने उठाया हैरान करने वाला कदम

12:46 PM Apr 24, 2025 IST | Shweta Rajput

सड़क पर लड़कियों की लड़ाई का वीडियो वायरल, एक ने उठाया हैरान करने वाला कदम

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लड़कियां बीच सड़क पर बुरी तरह झगड़ती नजर आ रही हैं। एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाने के बाद, एक लड़की दूसरी को जोर से धक्का देती है जिससे वह नाली में गिर जाती है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है और लोगों ने इस पर कई कमेंट किए हैं।

सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए यह किसी को पता नहीं होता और न ही कोई शख्स इसका अंदाजा लगा सकता है। आज कल सोशल मीडिया पर कई अजीबो-गरीब वीडियो वायरल होते रहते हैं। इन वीडियो को देखकर कभी-कभी वाकई काफी हैरानी होती है। आपने सोशल मीडिया पर लोगों को अक्सर आपस में झगड़ते हुए देखा होगा। लोग एक दूसरे से आज कल कहीं भी झगड़ा करने लग जाते हैं। वह यह भी नहीं देखते हैं कि उनकी इस हरकत से आस-पास के लोगों को भी काफी परेशानी होती हैं। इस बार भी सोशल मीडिया पर कुछ इस तरह का एक वीडियो इस समय वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ लड़कियों का ग्रुप आपस में झगड़ा करता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो में कुछ लड़कियां आपस में झगड़ा कर रही हैं और एक दूसके पर लात-घूंसों की बरसात कर रही हैं। इसके बाद वीडियो में कुछ ऐसा होता है जिसको देखकर आप काफी हैरान रह जाएंगे। वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा का विषय बना हुआ है।

बीच सड़क पर बुरी तरह झगड़ने लगी लड़कियां

बता दें कि सोशल मीडिया पर लोगों के आपस में झगड़े का यह कोई पहला वीडियो नहीं है, बल्कि इससे पहले भी इसी तरह के कई वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होते रहते हैं। इस वीडियो में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिल रहा है। वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि रोड के साइड में दो लड़कियों का ग्रुप खड़ा हुआ है। वह सभी आपस में वीडियो में झगड़ा करती हुई दिखाई दे रही हैं। वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि लड़कियों में से 2 लड़कियां बुरी तरह आपस में भिड़ जाती हैं और एक दूसरे पर लात-घूंसों की बरसात कर देती हैं। वह एक दूसरे को बाल पकड़कर जमीन पर गिराने की कोशिश करती हैं। इसी दौरान कुछ ऐसा होता है जिसको देखकर वहां मौजूद सभी लोग काफी हैरान हो जाते हैं। वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि दोनों लड़कियां जब आपस में झगड़ा कर रही होती हैं तो उनमें से एक लड़की दूसरी लड़की को जोर से धक्का देती है। धक्का देने की वजह से पहली लड़की सीधा जाकर नाली में गिर जाती है। वहां मौजूद लोग इस तमाशे को पुतले बनकर देखते रह जाते हैं।

वीडियो पर लोगों ने किए कमेंट

सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट करके अपनी-अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। वीडियो को @gharkekalesh नाम के अकाउंट से सोशल मीडिया के एक्स पर शेयर किया गया है। वीडियो पर एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट करके लिखा है कि-इस पूरे मामले में गलती वहां मौजूद लोगों की है, जो तमाशबीन बनकर ये सबकुछ देखें जा रहे हैं। दूसरे यूजर ने वीडियो पर कमेंट करके लिखा है कि-इस तरह से लड़ाई तो हम लड़के भी नहीं करते हैं। वहीं तीसरे यूजर ने वीडियो पर कमेंट किया है कि-इस वीडियो को देखने के बाद लिखा कि सारी दुनिया का बुरा हाल है, सब गुस्से से भरे हुए हैं, किसी में धैर्य नहीं है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखकर लोग काफी हैरान रह गए हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article