Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Viral Video : गायों को ऐसा मालिक नहीं मिलेगा मच्छर काटने पर लगवाई मच्छरदानी, देखिए वीडियो

वीडियो देखकर आप भी कहेंगे कि मालिक हो तो ऐसा

05:50 AM Jun 10, 2025 IST | Shweta Rajput

वीडियो देखकर आप भी कहेंगे कि मालिक हो तो ऐसा

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें मालिक ने देखा कि गायों को मच्छर काट रहे हैं, इसलिए वो बैठ नहीं रही हैं तो मालिक ने गायों के लिए मच्छरदानी लगवा दी। ताकि वो आराम से सो सकें। इस वीडियो को लोग सोशल मीडिया पर काफी पसंद कर रहे हैं।

भारत में हर शहर और गांव में गाय देखने को मिल ही जाती हैं। गायों को मां का दर्जा दिया गया है। दुनिया में ऐसे बहुत से लोग हैं जो गायों की सेवा करते हैं और उनकी पूजा भी करते हैं। अक्सर आपने सोशल मीडिया पर ऐसे बहुत से वीडियो देखे होंगे, जिसमें कुछ लोग गायों को मारते हुए या कुछ लोग उनकी सेवा करते हुए नजर आते हैं। कुछ वीडियो तो इतने अच्छे होते हैं कि उनको बार-बार देखने का मन करता है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपके चेहरे पर भी स्माइल आ ही जाएगी। आप ये सोचेंगे कि आखिर ऐसे भी इंसान होते हैं। जिन्हे जानवरों से भी इतना प्यार होता है। इस वीडियो में तीन से चार गाय एक साथ खड़ी हैं जिन्हे मच्छर काट रहे होते हैं, तो उनका मालिक उनके लिए मच्छरदानी लगवा देता है।

गायों को मच्छर से बचाने के लिए मालिक ने किया जुगाड़

हर दिन सोशल मीडिया पर कुछ अच्छी तो कुछ बुरी वीडियो वायरल होती ही रहती है। जिसे देखकर हम सबको मजा आता है। फिर से ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसे देखकर आप भी कहेंगे की मालिक हो तो ऐसा। यह जो वीडियो आप देख रहे हैं, इस वीडियो में तीन से चार गाय एक साथ खड़ी हैं और उनका मालिक बहुत देर से उन्हें देख रहा होता है कि वो सारी गाय बैठ नहीं रही हैं शायद! उन्हें कोई परेशानी है। जब मालिक उनके पास जाकर देखता है तो, उन गायों को मच्छर काट रहे होते हैं। वो सभी गाय खड़ी होकर अपने मालिक को देख रही होती हैं। तभी मालिक गायों को मच्छर से बचाने के लिए मच्छरदानी लगवा देता है। यही कारण है कि ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Viral Video : रील बनाने के लिए लड़की ने रोड पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, देखिए वीडियो

Advertisement

सोशल मीडिया पर वीडियो देखकर खुश हुए लोग

ये वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @foofaji नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। अब तक इस वीडियो पर लाखों लाइक, शेयर हो गए हैं। इंस्टाग्राम यूज़र ने इस वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट किए हैं। बहुत लोगों ने तो कमेंट में गायों को मच्छर से बचाने के लिए जुगाड़ भी बताए हैं।

Advertisement
Next Article