For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Viral Video : मेकअप ऐसा करो की मशीन भी पहचानने से इनकार कर दे, वीडियो देख हंसी नहीं रोक पाएंगे

मेकअप की कला का अद्भुत नमूना, मशीन भी धोखा खा जाए

06:21 AM May 31, 2025 IST | Khushi Srivastava

मेकअप की कला का अद्भुत नमूना, मशीन भी धोखा खा जाए

viral video   मेकअप ऐसा करो की मशीन भी पहचानने से इनकार कर दे  वीडियो देख हंसी नहीं रोक पाएंगे

एक वायरल वीडियो में मेकअप की कला को दिखाया गया है जिसमें एक महिला का चेहरा इतना बदल जाता है कि पहचानने वाली मशीन भी उसे पहचानने में असमर्थ हो जाती है। इस वीडियो को देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं और यह इंटरनेट पर तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।

आज कल मेकअप ने लोगों को इतना बदल दिया है। कि लड़का हो या लड़की दोनों को मेकअप का बहुत ज्यादा शौक है। शादी हो या जन्मदिन लोग मेकअप करते ज़रूर हैं। सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो काफी वायरल होते हैं। जो आपको हंसने पर मजबूर कर ही देते हैं। कोई न कोई ऐसा वीडियो सामने आ ही जाता है, जो लोगों को हैरान कर देता है। अगर आप भी सोशल मीडिया की दुनिया में एक बार घुस गए तो वहां से निकलने का आपका मन नहीं करेगा। आजकल सोशल मीडिया का क्रेज ही इतना है। की ऐसे वीडियो को देखने में लोगों को बहुत मजा भी आता है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो का काफी मजाक बना रहे हैं। क्योंकि ये वीडियो है ही इतना फनी की आपको भी देख कर हंसी आ ही जाएगी।

वाह दीदी आपके मेकअप ने तो कमाल कर दिया

ये जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी चेकिंग के लिए अपनी बारी का इंतज़ार कर रही है। लेकिन जब वो महिला मशीन के सामने आती है। तो मशीन उसका चेहरा पासपोर्ट में लगी फोटो से मैच करने से इंकार कर देता है। आप ये जान कर हैरान रह जायेंगे। की आखिर मशीन ने महिला का चेहरा क्यों नहीं पहचाना कारण ये था। की महिला ने अपने चेहरे पर एक मोटी परत का मेकअप लगा रखा था। जिससे उसका असली चेहरा छुप गया था। वहां खड़े अधिकारियों ने महिला से मेकअप हटाने के लिए बोला जब महिला ने मेकअप हटाया तो ऐसा पास खड़े लोह महिला को देख कर हंसने लगे जिसके कारण महिला को गुस्सा आता है। वो चिल्लाने लगती है।

‘मार दो, ऑक्सीजन कम कर दो’ बेड पर था कोरोना मरीज, डॉ. ने दिया निर्देश, Video सामने आने पर FIR दर्ज

वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है

यह वायरल वीडियो चीन के एयरपोर्ट का बताया जा रहा है।एयरपोर्ट पर मौजूद लोगों ने बताया की महिला ने दुल्हन जैसा मेकअप किया हुआ था। ये वीडियो इंस्टाग्राम पर @naughtyworld नामक अकाउंट से पोस्ट किया गया है। लोग इस वीडियो को देख कर तमाम तरह -तरह के कमेंट कर रहे हैं। इस वीडियो पर अभी तक काफी लाखों लोगों ने लाइक और हज़ारों लोगों ने शेयर भी किया है।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Khushi Srivastava

View all posts

Advertisement
×