Viral Video: “मरने से डर नहीं लगता साहब” मगरमच्छों से भरी नदी में शख्स ने नाव से मारी VIP एंट्री
Viral Video: मगरमच्छ का नाम सुनते ही लोगों की रुह कांप उठती है। पानी में रहने वाला ये जानवर बेहद खूंखार होता है। पास जानें पर ये मिनटों में इंसानों को दबोच खाता है। इसकी बाइट इतनी तेज होती है कि ये पलभर में इंसानों की हड्डियों को चकनाचूर कर सकती है। यहीं वजह है कि लोग इसका नाम सुनकर ही डर जाते हैं। इंसान ही नहीं इस खतरनाक जानवर से तो जंगल का राजा शेर भी खौफ खाता है। मगरमच्छ अपने शिकार के लिए कई तरकीबें आजमाता है। इससे उलझने का अंजाम हर कोई जानता है। लेकिन (Viral Video) इसके बावजूद कुछ लोगों को खतरनाक स्टंट करने का शौक होता है। वायरल वीडियो को देखकर आम इंसान के तो पसीने ही छूट जाएं। वीडियो को देखकर लोगों को अपनी आंखों पर भरोसा नहीं होगा। मगरमच्छों से भरी नदी में शख्स धड़ल्ले से नाव चलाता नजर आ रहा है। जो कोई भी ये वीडियो देख रहा है उसकी रुह कांप जा रही है।
मगरमच्छों से भरी नदी में शख्स की शानदार एंट्री
वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि मिटमैले पानी की नदी में सैंकड़ों मगरमच्छ आराम फरमा रहे हैं। कीचड़ से भरी इस नदी में कुछ मगरमच्छ धंसे हुए हैं और कुछ पानी में आराम कर रहे हैं। देखने में ये खूंखार जीव बड़े शांत लग रहे हैं, लेकिन पास जाने पर यह भयानक रुप ले लेते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स इन्हीं खूंखार मगरमच्छों के बीच में से नाव चलाते हुए निकलता है। इतने सारे मगरमच्छों को देखकर आम शख्स के तो होश उड़ जाएं। लेकिन हैरानी इस बात की है कि नाव चला रहा शख्स बिल्कुल भी नहीं डरता और बड़े चौड़े में नाव चलाते हुए नदी पार कर लेता है। इस बीच मगरमच्छ नाव को देखकर उझलने लगते भी हैं। मगर शख्स तब भी नहीं घबराता। यहां तक की उसकी एक चीख तक नहीं निकलती। मानों मगरमच्छों से उसका पुराना रिश्ता हो।
यहां पर देखें वीडियो
No amount of money can convince me to do this pic.twitter.com/lKu21L1fqd
— Nature is Amazing ☘️ (@AMAZlNGNATURE) June 1, 2025
वायरल वीडियो को @AMAZlNGNATURE नाम के एक्स अकाउंट से शेयर की गई है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को करीब 6 लाख व्यूज मिल चुके हैं। इस भयानक वीडियो को देखकर कमेंट बॉक्स में लोगों का तांता लग गया है। कमेंट सेक्शन ने लोगों ने मगरमच्छ और रेप्टाइल्स की कई सारी दूसरी वीडियोज भी साझा की हैं। वहीं कुछ यूजर्स ने इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया भी लिखी हैं।