Viral Video : किराने की दूकान में सामान खरीदने घुंसा हाथी, वीडियो देख हैरान रह जाएंगे
दुकान में हाथी की घुसपैठ का वीडियो वायरल
एक हाथी ने अचानक एक किराने की दुकान में प्रवेश किया, जिससे वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। यह घटना कैमरे में कैद हो गई और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग हाथी के इस अनोखे व्यवहार को देखकर अचंभित हैं।
अक्सर आपने जानवरों को जंगल में देखा होगा। ऐसे बहुत से जानवर होते हैं, जो बाहर भी आसानी से घूमते रहते हैं या आपने जानवरों को चिड़िया घर में देखा होगा। जिसमें से हाथी सबसे बड़ा जानवर होता है। जिसे देखकर कोई भी इंसान आसानी से डर जाएगा। दुनिया में सोशल मीडिया का क्रेज इतना बढ़ गया है कि लोग वहां कुछ ज्यादा ही एक्टिव रहते हैं। उनका पूरा समय सोशल मीडिया पर रील्स देखने में ही चला जाता है। आज के समय में किसी भी उम्र के लोगों के पास फ़ोन आसानी से मिल जाएगा। यहाँ तक की हर किसी को सोशल मीडिया का इस्तेमाल करना भी आता है। सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी वीडियो देखने को मिल जाती हैं। जिसे देखने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे। कि लोगों के पास इतना समय कैसे है, जो हर चीज़ का वीडियो बना लेते हैं। क्या उनको पता होता है कि कब क्या होने वाला है, तो आइए हम आपको बताते हैं एक ऐसी ही वीडियो के बारे में जिसे देखकर आप भी चौंक जाएगें।
किराने की दुकान पर सामान लेने पंहुचा हाथी
आपने बहुत से जानवर देखे होंगे कभी मंदिरों में तो कभी जंगलों में बहुत बार तो हाथी सड़क पर भी बड़ी ही आसानी से घूमते दिख जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। आपने आज तक इंसानों को किराने की दूकान पर सामान लेते देखा होगा। लेकिन क्या आपने कभी किसी जानवर को दूकान पर सामान लेते देखा है नहीं तो चलिए आपको दिखाते हैं कि किस तरह एक हाथी किराने की दूकान में घुंस गया है, तो ये वीडियो थाईलैंड का है जिसमें एक हाथी दूकान में घुंस जाता है जिसे देखकर दुकानदार जोर – जोर से चिल्लाने लगता है। लेकिन हाथी उस दूकान में बड़ी ही शांति से खड़ा होकर सब देख रहा होता है। यही कारण है कि ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
कौन हैं पान सिंह तोमर की पोती? जिन्होंने JE पर बरसाए एक बाद एक थप्पड़-VIDEO
वीडियो देखकर हंस रहे लोग
इंस्टाग्राम पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हाथी की इस हरकत का वीडियो इसे इंस्टाग्राम पर @bangkokcommunityhelp नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है।बहुत से सोशल मीडिया यूज़र ने इस वीडियो पर तरह – तरह के कमेंट किए है। हाथी का ये वीडियो लोगों को काफी हैरान कर रहा है कि आखिर इतनी छोटी सी दूकान में इतना बड़ा हाथी घुसा कैसे गया। आपको वीडियो में दिख रहा होगा कि कैसे हाथी अपनी सूंड से दूकान में रखे सामान को गिराता नज़र आ रहा है।