Viral Video: कॉलेज कैंपस में लड़कियों के बीच हुई जबरदस्त कैट फाइट, नजारा देख उड़ जाएंगे होश
कॉलेज कैंपस में लड़कियों की लड़ाई का वीडियो इंटरनेट पर छाया
एक कॉलेज कैंपस में लड़कियों के बीच हुई लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में लड़कियां एक-दूसरे के बाल पकड़कर बुरी तरह से मारपीट कर रही हैं, जबकि आस-पास खड़े लोग तमाशा देख रहे हैं। वीडियो पर कई यूजर्स ने कमेंट कर लड़कियों की हरकतों पर हैरानी जताई है और कुछ ने इसे मनोरंजक बताया है।
सोशल मीडिया से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसको देखकर लोगों की आंखें फटी रह गई हैं। आपने अक्सर लोगों को बीच सड़क पर आपस में लड़ते हुए देखा होगा। कुछ लोग मामूली बात पर एक दूसरे से लड़ाई करने लगते हैं और कुछ लोग उनकी लड़ाई को मनोरंजन के रूप में बस देखते रहते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है। दरअसल एक कॉलेज कैंपस में दो लड़कियों का ग्रुप आपस में एक दूसरे से भिड़ गया। सभी लड़कियां एक दूसरे के साथ बुरी तरह मारपीट करने लगीं और उन्होंने इस बात का भी ख्याल नहीं किया की वह कॉलेज कैंपस में मौजूद हैं। लड़कियों की इस हरकत का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने इस पर भी अपना रिएक्शन दिया है।
आपस में भिड़ गई लड़कियां
सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें आप साफ देख सकते हैं कि दो लड़कियों में किसी बात पर झगड़ा हो रहा है। इसी दौरान उनके ग्रुप की बाकी लड़कियां भी इस लड़ाई में शामिल हो जाती है और एक दूसरे के बाल पकड़कर बुरी तरह एक दूसरे के साथ मारपीट करने लगती हैं। लड़कियों के इस झगड़े को आस-पास खड़े लोग केवल तमाशे के तौर पर आराम से देख रहे हैं। वीडियो में साफ दिख रहा है कि लड़कियां एक दूसरे से काफी गुस्सा है और एक दूसरे के साथ बुरी तरह हाथापाई कर रही हैं। वीडियो के अंत में देखा जा सकता है कि लड़कियों की लड़ाई को शांत करने के लिए एक-दो आदमी वहां आते हैं और उनको शांत कराने की कोशिश करते हैं।
वीडियो हुआ वायरल
बता दें कि सोशल मीडिया पर इस तरह के वीडियो बहुत जल्दी वायरल हो जाते हैं और यह वीडियो भी इस समय काफी तेजी से सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। वीडियो को @gharkekalesh नाम के अकाउंट से एक्स प्लेटफॉर्म पर शेयर किया गया है। वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट करके अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है। वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करके लिखा है कि-हमारी छोरियां छोरों से बिल्कुल भी कम नहीं हैं। दूसके यूजर ने लिखा है कि-लड़कियों की लड़ाई का वीडियो बहुत वायरल हो रहा है, क्या हो गया आजकल। तीसरे यूजर ने कमेंट करके लिखा है कि-सभी लड़कियां काफी खतरनाक लग रही हैं। एक और अन्य यूजर ने कमेंट करके लिखा है कि-वो लड़का काफी नसीब वाला होगा जिसके लिए यह सभी आपस में लड़ रही हैं।