For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Viral Video: शाहजहां-मुमताज की कब्र पर गंगाजल...करणी सेना के कार्यकर्ता का वीडियो हो रहा वायरल

ताज महल में गंगाजल छिड़कने पर प्रशासन सतर्क, जांच शुरू

09:31 AM Apr 18, 2025 IST | Prachi Kumawat

ताज महल में गंगाजल छिड़कने पर प्रशासन सतर्क, जांच शुरू

viral video  शाहजहां मुमताज की कब्र पर गंगाजल   करणी सेना के कार्यकर्ता का वीडियो हो रहा वायरल

ताज महल में करणी सेना के कार्यकर्ता गौरव चौहान द्वारा शाहजहां और मुमताज की कब्रों पर गंगाजल चढ़ाने का वीडियो वायरल हो गया है। गौरव ने ताज महल की कई जगहों पर गंगाजल छिड़कने का दावा किया है। प्रशासन ने इस घटना के बाद सतर्कता बढ़ा दी है और वीडियो की जांच शुरू कर दी है।

आगरा वायरल वीडियो: ताज महल के बारे में भारत के हर बच्चे को जानकारी है। ताज महल इंटरनेट पर हमेशा छाया रहता है। फिलहाल, करणी सेना के एक वायरल वीडियो के बाद ताज महल फिर से विवादों में घिर चुका है। करणी सेना के एक कार्यकर्ता, गौरव चौहान, ने शाहजहाँ और मुमताज़ की कब्रों पर गंगाजल चढ़ाने का दावा किया है। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में वह अपने हाथ में एक पानी की बोतल पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं, जिसमें उन्होंने गंगाजल रखने का दावा किया है। यह वीडियो सोशल मीडिया साइट्स पर तेजी से वायरल होता दिख रहा है। इस वीडियो ने इंटरनेट पर एक नई जंग शुरू कर दी है।

वायरल वीडियो में हम देख सकते हैं कि गौरव ने ताज महल की कई जगहों पे गंगाजल छिड़का, जिसमें मुख्य गुम्बद और कब्रें भी शामिल हैं। एक पानी की बोतल में गंगाजल रखकर उन्होंने ताज महल के आस-पास की कई जगहों पर इस काम को अंजाम दिया। शेयर की हुई वीडियो में उन्होंने ये लिखा कि, “मुगल की कब्र आ गई, यहां भी बोतल का ढक्कन ढीला कर छिड़क दिया। हाथ ऊपर इसलिए रखा ताकि किसी को शक न हो।” दरअसल गौरव का ये मानना है कि ताज महल असल में भोले बाबा का मंदिर है और यहां भविष्य में मंदिर का निर्माण होगा। “जिन लोगों ने हमारी बहन-बेटियों के साथ गलत किया था, उनकी बस्तियां उजाड़ देंगे. हर जगह गंगाजल छिड़ककर शुद्धिकरण करेंगे।” कुछ ऐसा कहना था गौरव का।

Viral News: Bihar के लिट्टी-चोखे का दीवाना हुआ जापानी, कहा- गजब स्वाद बा!

ताज महल में इस तरह की घटनाएं पहले भी घट चुकी हैं। मीरा राठौड़ नामक महिला ने 5 अगस्त 2024 को सावन के सोमवार पर ताज महल के मुख्य गुम्बद पर गंगाजल चढ़ाया था और भगवा कपड़ा लहराया था, जिसके बाद CISF के जवानों ने उन्हें पकड़ लिया था। मीरा ने सोरो (कासगंज) से कांवड़ लाने का दावा किया था लेकिन पुलिस द्वारा वह बाहर ही रोक दी गई थीं। इसके बाद उन्होंने बचा हुआ गंगाजल ताजमहल में चढ़ा दिया था। उन्होंने एक बार फिर इस तरह की गतिविधि को अंजाम दिया था जब 28 जनवरी 2025 को वह शाहजहां के उर्स का विरोध कर रही थीं। ऐसा करते हुए उन्होंने ताजमहल के पश्चिमी गेट पर भगवा झंडा फहराया था जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।

इस ताजा घटना के बाद प्रशासन सतर्क है और वीडियो की जांच शुरू कर दी गई है। ताज महल एक यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है, जिसकी सुरक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस तरह की अवैध गतिविधियाँ लगातार बढ़ती जा रही हैं, जो प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था के लिए परेशानी का सबब बन रही हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Prachi Kumawat

View all posts

Advertisement
×