टॉप न्यूज़भारतविश्व
राज्य | दिल्ली NCRहरियाणाउत्तर प्रदेशबिहारछत्तीसगढ़राजस्थानझारखंडपंजाबजम्मू कश्मीरमध्य प्रदेशउत्तराखंड
बिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलसरकारी योजनाहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

Viral Video: लड़की ने ऊंची इमारत पर चढ़ कर बनाई रील, वीडियो देख आप भी दांतों तले दबा लेगे उंगली

01:17 PM Sep 25, 2023 IST | Ritika Jangid

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफार्म है जहां आपको कई लोग ऐसे कारनामें करते दिख जाएंगे, जिन्हें देखकर आप अपने दांतों तले उंगली दबाने लगे। कभी ये लोग बाइक से स्टंट करते है तो कभी पहाड़ों से कुद कर कारनामे दिखाते है। इंटरनेट पर आपको ऐसे कई स्टंट करते हुए लोग दिख जाएंगे। अब कारनामों की दुनिया कहें या वायरल होने की दुनिया यहां पर एक बार फिर ऐसी वीडियो सामने आई है जिसे देखकर आपका कलेजा सुख जाएंगा। या कहिए की आपकी चीख निकल जाएगी।

Advertisement

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक लड़की की वीडियो काफी वायरल हो रही है जिसमें वे ऊंची-ऊंची इमारतों पर चढ़कर रील बना रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की एक बहुत ऊंची बिल्डिंग के टॉप पर खड़े होकर पोज दे रही है। फिर वह किनारे पर बैठकर खुद का वीडियो शूट करने लगती है। यहां से नीचे का नजारा बेहद ही भयानक लग रहा है। बता दें, जिस बिल्डिंग पर खड़े होकर ये महिला रील बना रही है उसे दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची इमारत बताया जा रहा है।


मालूम हो, लड़की ने एक ही वीडियो में कई वीडियो को शामिल किया है। जिसमें वे सभी ऊंची-ऊंची इमारतों पर चढ़ कर वीडियो बना रही है। वहीं दो वीडियो में लड़की को सीढ़िया चढ़ते हुए दिखाया जाता है और जब महिला शीर्ष पर पहुंचती है तो उसे देखकर किसी की भी चीख निकलना तय है।

 

बता दें, इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर worldwidefavs शेयर किया गया है, जिसे अब तक 2 लाख 88 हजार से भी अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि 18 हजार से अधिक लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है। वहीं वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर लिखता है-"जब मैं इसे देखती हूं तो मेरे शरीर में सबसे अजीब एहसास होता है"। वहीं एक अन्य यूजर लिखता है-"सबसे खराब नीचे उतरना है"। हालांकि हैरानी की बात है कि इतनी ऊंचाई पर चढ़ने के बाद भी लड़की के अंदर जरा भी डर नहीं दिख रहा है।

Advertisement
Next Article