Viral Video: चलती ट्रेन के बीच में लेटा बच्चा, Reel बनाने का चढ़ा ऐसा भूत कि जोखिम में डाली जान, देखें वीडियो
Viral News: आज कल लोग अपना टाइम पास करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लेते हैं। लोग सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कई वीडियो को देखते हैं और उस वीडियो से वह काफी प्रभावित भी होते हैं। आपने देखा होगा कि आज कल सोशल मीडिया पर कई हैरान कर देने वाले Viral Video सामने आते रहते हैं। इन वीडियो में अक्सर कुछ न कुछ ऐसी घटना घटती हुई दिखाई देती हैं जो वाकई चौंका देने वाली होती हैं। आज कल लोग सोशल मीडिया पर लोग फेमस होने के लिए क्या कुछ नहीं करते हैं। कुछ लोग तो आज कल सोशल मीडिया पर अपनी रील को वायरल करने के लिए कभी-कभी अपनी जान को भी जोखिम में डाल लेते हैं। इसके बाद वह ऐसे हादसे का शिकार होते हैं जिसके बाद उन्हें काफी पछताना पड़ता है। लोग अपनी रील को सोशल मीडिया पर वायरल करने के लिए कई तरह के खतरनाक स्टंट आज कल करते हुए नजर आते हैं।
इन वीडियो को देखकर फिर कई लोग उस स्टंट को कॉपी करने की कोशिश भी करने लगते हैं। इसी चक्कर में कुछ लोग तो किसी न किसी बड़े हादसे का भी शिकार बन जाते हैं। इस बार भी सोशल मीडिया से एक ऐसा ही खौफनाक मंजर का वीडियो सामने आया है जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया है। सोशल मीडिया पर इस बार जो Viral Video सामने आया है उसमें एक कम उम्र का लड़का ट्रेन की पटरी पर लेटकर चलती ट्रेन के सामने स्टंट करता हुआ दिखाई दे रहा है। इस Viral Video को देखकर काफी लोग दंग रह गए हैं। वहीं कुछ लोगों ने इस तरह के स्टंट करने को लेकर काफी चिंता भी जताई है। क्योंकि इस तरह का खौफनाक स्टंट करने से बच्चे की जान भी जा सकती थी।
ट्रेन की पटरी पर लेटकर बनाई Reel
बता दें सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह कोई पहला वीडियो नहीं है बल्कि इस तरह के कई वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर सामने आते रहते हैं। इन वीडियो में लोग कुछ न कुछ ऐसा कर रहे होते हैं जिसे देखकर कभी-कभी काफी हैरानी होती है। हैरानी भी इस बात की होती है कि आज कल लोगों को अपनी जान की जरा बी परवाह नहीं है। लोगों के लिए रील और सोशल मीडिया ही सब कुछ हो गया है। लोग रील बनाने के लिए इतने पागल होते हैं कि वह अपनी जान तक को जोखिम में डाल लेते हैं। इस बार भी सोशल मीडिया से एक ऐसा ही चौंका देने वाला वीडियो सामने आया है जिसे देखकर किसी के भी रौंगटे खड़े हो जाएंगे। वीडियो को देखकर आप भी कहेंगे कि कोई अपनी जान के साथ इस तरह कैसे खिलवाड़ कर सकता है। दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक बच्चा ट्रेन की पटरी पर लेटकर खतरनाक स्टंट करता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो की शुरुआत में आप साफ देख सकते हैं कि एक बच्चा ट्रेन की पटरी पर लेट जाता है और ट्रेन का इंतजार करने लगता है। लड़के के ठीक सामने उसके साथी खड़े हैं जो उसकी इस हरकत को कैमरे में रिकॉड कर रहे हैं। दरअसल लड़का यह सब कुछ रील बनाने के लिए कर रहा है। इसी दौरान देखते ही देखते पटरी पर ट्रेन पूरी तेजी से दौड़कर आती है और जैसे ही ट्रेन लड़के के नजदीक आती है तो वह खुद भी पटरी के बीच में पत्थरों के पास लेट जाता है। वीडियो में आप आगे देखेंगे की तेज रफ्तार ट्रेन लड़के के ऊपर से निकल जाती है। हालांकि इस दौरान लड़का किसी तरह से सुरक्षित वापस बाहर निकलता है और उसको इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं होता कि उसकी एक गलती से उसकी जान भी जा सकती थी।
రీల్స్ కోసం ప్రాణాలతో చెలగాటం
ఒడిశా – బౌద్ జిల్లాలోని పూరునాపానీలో రీల్స్ పిచ్చిలో ట్రైన్ పట్టాల మధ్య పడుకున్న బాలుడు
దానిని ఫోన్లో వీడియో తీసిన బాలుడి స్నేహితులు
ముగ్గురు మైనర్లను అదుపులోకి తీసుకొని విచారిస్తున్న అధికారులు pic.twitter.com/tf7N5I5kVo
— Telugu Scribe (@TeluguScribe) July 6, 2025
Viral Video देख लोगों को हुई हैरानी
सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। पूरे सोशल मीडिया पर बच्चे के इस जानलेवा स्टंट वीडियो ने इंटरनेट पर हंगामा मचा दिया है। इस वीडियो को @TeluguScribe नाम के अकाउंट से सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफॉर्म पर शेयर किया है। जानकारी के अनुसार इस Viral Video के सामने आने के बाद जिला पुलिस ने इस वीडियो का संज्ञान लिया और मामले की जांच शुरू की। लोकल पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) वीडियो के वायरल होते ही तुरंत एक्शन में आ गई। इस मामले की जांच करते हुए पुलिस ने एक ज्वॉइंट ऑपरेशन चलाया और गांववालों की मदद से जानलेवा स्टंट में शामिल दोनों नाबालिगों को ढूंढ निकाला। इस मामले को लेकर दोनों युवकों के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई पुलिस द्वारा की जा रही है। वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट करके अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है। सोशल मीडिया यूजर ने वीडियो पर कमेंट करके लिखा है कि-इनका रील का भूत उतारने की जरूरत है। दूसरे यूजर ने वीडियो पर कमेंट करके लिखा है कि-रील के चक्कर में अपनी जिंदगी से मत खेलो बच्चों। वहीं एक और अन्य यूजर ने वीडियो पर कमेंट करके लिखा है कि-ऐसे बच्चों को सबक सिखाना भी जरूरी है।
Also Read...