Viral: कावंड यात्रा पर निकली लड़कियां, फेमस होने के लिए दिखाने लगी...देखें Video
देश दुनिया से आए दिन हैरान कर देने वाले वीडियो सामने आते हैं। जिनमें से कई वीडियो को देखने के बाद लोगों का माथा चकरा जाता है। इस दौरान ऐसा ही एक वीडियो अब कावंड यात्रा के दौरान सामने आया है। जिसमें कुछ लड़कियों ने रील बनाने के लिए अपनी हदें ही पार कर दी हैं। लोगों में रील बनाने का जूनून इतना बढ़ता जा रहा है कि वो रील के लिए किसी भी हद्द तक जाने को तैयार हैं। हैरानी की बात तो ये है कि लोग सड़क के बीच में ही स्टंट या डांस करके रील बनाना शुरू कर देते हैं। आपको ये सुन कर हैरानी होगी कि लोग अब मंदिर में पूजा करने नहीं बल्कि डांस करके रील बनाने जाते हैं। आज के समय में लोग भक्ति के नाम पर सिर्फ दिखावा कर रहे हैं। ऐसे ही कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसे देखने के बाद किसी का भी दिमाग खराब हो जाएगा।
लड़कियों ने रील के लिए की सारी हदें पार
हिंदू धर्म में पूजा-पाठ को बहुत महत्त्व दिया जाता है, लेकिन आज के समय में लोगों ने इस धर्म का मजाक बना दिया है। लोग आज के समय में पूजा भी सिर्फ दिखावे के लिए करते हैं। ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद कोई भी हैरान रह जाएगा। इस वीडियो में नज़र आता है कि कावंड यात्रा में दो लड़कियां बीच सड़क पर खड़े होकर भगवान शिव के गाने में डांस कर रही हैं। दोनों ने टी-शर्ट पहन रखी है और लोवर के साथ गले में गमछा डाल रखा है। साथ ही दोनों भक्ति गाने पर डांस कर रही हैं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, यही कारण है कि लोग कावंड यात्रा को कम और लड़कियों को ज्यादा देख रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
एक्स प्लेटफॉर्म पर इस वीडियो को @Ldphobiawatch नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। कुछ लोग इस वीडियो को देखने के बाद काफी नाराज़गी जता रहे हैं। क्योंकि पूजा-पाठ की जगहों पर ऐसी हरकत करना बहुत ही गलत माना जाता है। सोशल मीडिया यूज़र इस वीडियो को देखकर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। अगर आप भी सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते होंगे, तो आपने भी इस वीडियो को ज़रूर देखा होगा।