Viral Video: बेंगलुरु में एक पहिए वाली साइकिल का जलवा, राहगीरों की निगाहें थमीं
बेंगलुरु में एक पहिए की साइकिल पर सवार शख्स ने लोगों को किया हैरान
वायरल वीडियो: सोशल मीडिया से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शख्स एक पहिए की साइकिल पर सवार होकर निकल पड़ा है। यह वीडियो बेंगलुरु का बताया जा रहा है। वीडियो में शख्स हवा से बातें करता हुआ नजर आ रहा है। दरअसल वीडियो में दिखने वाला शख्स चार नहीं बल्कि एक पहिए की साइकिल पर सवार है। वह साइकिल को इतने आराम से चला रहा है जैसे वह उसे गिरने नहीं देगी। जबकि इस तरह कि एक पहिया साइकिल पर उसके गिरने का खतरा सबसे ज्यादा है। लेकिन शख्स तो बिना किसी डर के इस पर आराम से राइड कर रहा है।
वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर वैसे तो कई वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन इनमें से कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जिनको देखकर काफी हैरानी होती है। आज कल कुछ लोग फेमस होने के लिए भी कई तरह के खतरनाक स्टंट करते हैं जिसका खामियाजा काफी बुरा होता है। सड़क पर लोग अपनी कार और मोटरसाइकिल दौड़ाते हुए अक्सर नजर आते हैं। इस बार जो सोशल मीडिया से वीडियो सामने आया है उसमें भी एक व्यक्ति किसी मोटर साइकिल को नहीं बल्कि एक पहिए की साइकिल को दौड़ाता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडिया में आप साफ देख सकते हैं कि शख्स एक पहिए वाली साइकिल को सड़क पर दौड़ा रहा है। लड़के के इस खतरनाक स्टंट को देखकर आने-जाने वाले लोग भी चौंक गए हैं। रोड़ पर गाड़ी से जा रहे अन्य लोग भी इस अजीब साइकिल को देखकर हैरत में पड़ गए हैं।
Viral Video: ट्रेन में चना विक्रेता के साथ हुई घटना पर भड़के लोग, वीडियो हुआ वायरल
Unicycle spotted on ORR 🤡
Courtesy – Reddit pic.twitter.com/Hk5xjtlyBv— ದಿಪು 🍉 (@dipunair) February 27, 2025
सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो पर लोगों जमकर कमेंट कर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है। जानकारी के अनुसार इस वीडियो को सोशल साइट के (X) प्लेटफॉर्म पर @dipunair नाम के यूजर शेयर किया है। वीडियो लोगों के बीच जमकर शेयर किया जा रहा है। कुछ लोग शख्स की हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग इस तरह से चलती सड़क पर खतरनाक स्टंट करने को जान के लिए जोखिम बता रहे हैं। वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करके लिखा है कि-ऐसे लोग अपने साथ-साथ दूसरों की लाइफ भी जोखिम में डाल देते हैं। दूसरे यूजर ने लिखा है कि-अरे भाई जी ये इंडिया है विदेश नहीं है। एक और अन्य यूजर ने लिखा है कि-इस तरह की गाड़ी चलाकर आप दूसरों के भी हानि पहुंचा सकते हैं, इसलिए यातायात नियमों का कृपया पालन करें।