टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

वायरल वीडियो : जानिए कौन है ये महिला अफसर, जिसने CAA प्रदर्शनकारी को जड़ दिए सबके सामने चांटे

आये दिन सोशल मीडिया पर कोई न कोई वीडियो वायरल होता रहता है और हाल ही में एक वीडियो जबरदस्त सुर्ख़ियों में है। इस वीडियो के साथ ही #प्रियावर्मा भी ट्विटर पर खूब ट्रेंड कर रहा है। इस वीडियो में एक महिला प्रदर्शनकारियों के साथ उलझती दिखाई दे रही है।

11:58 AM Jan 20, 2020 IST | Ujjwal Jain

ये वीडियो मध्य प्रदेश के बरोरा कसबे का है और इसमें एक महिला प्रदर्शन क्र रहे एक व्यक्ति को पकड़ कर थप्पड़ लगाती हुई नजर आ रही है। इस महिला का नाम प्रिया वर्मा है और ये मध्य प्रदेश के राजगढ़ की डिप्टी कलेक्टर है। यह विडियो न्यूज एजेंसी ‘एएनआई’ ने जारी किया है। 

Advertisement

वीडियो में देखा जा सकता है प्रिया वर्मा पुलिस बल के साथ मौजूद थी।  इसी बीच पुलिस बल और प्रदर्शनकारियों  के बीच झड़प हो जाती है। इस झड़प में प्रिया वर्मा के भी बाल खींचे गए और धक्का मुक्की हुई।  इसके बाद प्रिया वर्मा ने एक शख्स को पकड़ कर चांटे जड़ दिए। 
बता दें , मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में धारा 144 लागू है पर इसके बावजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने नागरिकता कानून के समर्थन में रैली निकाली , जिसमे उनकी पुलिस के साथ झड़प हो गयी। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने प्रिया वर्मा का समर्थन किया है वहीं कुछ लोगों ने उन्हें कानून के दायरे में रहने की नसीहत दी है। 
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी एक वीडियो शेयर किया है जिसमे राजगढ़ की कलेक्टर निधि निवेदिता भी प्रदर्शनकरियों से भिड़ती हुई दिखाई दे रही है।  शिवराज सिंह चौहान ने इस घटना की निंदा करते हुए, महिला अफसर पर जमकर निशाना साधा है। 

शिवराज सिंह ने वीडियो के साथ ट्वीट करते हुए लिखा , ‘ कलेक्टर मैडम, आप यह बताइये कि कानून की कौन सी किताब आपने पढ़ी है जिसमें शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे नागरिकों को पीटने और घसीटने का अधिकार आपको मिला है?सरकार कान खोलकर सुने ले, मैं किसी भी कीमत पर मेरे प्रदेशवासियों के साथ इस प्रकार की हिटलरशाही बर्दाश्त नहीं करूंगा! #CAA
देखिये यूजर्स के रिएक्शन :

वहीं राजगढ़ की डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा की बात की जाए तो वो इंदौर के पास के गांव मांगलिया की रहने वाली है और उन्होंने महज 21 साल की उम्र में डीएसपी बनकर सभी का सिर गर्व से ऊंचा किया था। 

इस शख्श ने अपने बेटे की शादी के कार्ड पर CAA और NRC के समर्थन में छपवाया ये खास संदेश

Advertisement
Next Article