Viral Video: हाथी-घोड़ा नहीं बल्कि पुजारी ने की मगरमच्छ की सवारी, वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश
पुजारी ने की मगरमच्छ की सवारी, वायरल वीडियो में देखें दिल दहला देने वाला नजारा
वायरल वीडियो में पुजारी के वेश में शख्स एक बड़े मगरमच्छ की सवारी करता दिखाई दे रहा है। आमतौर पर ऐसा करना बेहद खतरनाक हो सकता है। वायरल वीडियो को @DishaRajput24 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। कुछ लोग इसे सनातन धर्म से जोड़ रहे हैं, वहीं कुछ इसे एआई की बनाई गई वीडियो बता रहे हैं।
मगरमच्छ का नाम सुनते ही लोगों की रुह कांप उठती है। पानी में रहने वाला ये जानवर बेहद खूंखार होता है। पास जानें पर ये मिनटों में इंसानों को दबोच खाता है। इसकी बाइट इतनी तेज होती है कि ये पलभर में इंसानों की हड्डियों को चकनाचूर कर सकती है। यहीं वजह है कि लोग इसका नाम सुनकर ही डर जाते हैं। इंसान ही नहीं इस खतरनाक जानवर से तो जंगल का राजा शेर भी खौफ खाता है। मगरमच्छ अपने शिकार के लिए कई तरकीबें आजमाता है। सोशल मीडिया पर कई बार मगरमच्छ की चालाकियों का वीडियो सामने आता रहा है। लेकिन इस बार जो वीडियो देखने को मिला वो वाकई हैरत में डाल देने वाला है। हाल के वीडियो ने नेटिजन्स का दिल दहला दिया है। वीडियो में देखा गया कि पुजारी जैसे दिखने वाला शख्स एक बड़े से मगरमच्छ की सवारी कर रहा है।
वीडियो में क्या दिखा?
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि पुजारी के वेश में एक शख्स किसी तालाब के किनारे खड़ा है। उसके सामने पानी में एक बड़ा मगरमच्छ दिखाई दे रहा है। शख्स पहले उसपर खड़ा होता है, फिर बड़े आराम से उसपर बैठकर उसकी सवारी करने लगता है। आमतौर पर ऐसा करना बेहद खतरनाक हो सकता है। लेकिन वायरल वीडियो में शख्स बड़े मजे से मगरमच्छ की सवारी करता हुआ दिखाई दे रहा है। मगरमच्छ भी शख्स को अपने ऊपर बैठाकर पानी में तैरता हुआ नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर यूजर्स वीडियो को जोरों शोरों से शेयर कर रहे हैं। कुछ लोग इसे सनातन धर्म से जोड़कर देख रहे हैं, तो वहीं कुछ इसे एआई द्वारा बनाया गया वीडियो बता रहे हैं।
Monkey Viral Video: ‘हनुमान भक्त’ के अंतिम संस्कार में पहुंचा बंदर, कफन हटाकर चूमा सिर
लोगों ने ऐसे किया रिएक्ट
देखिए सनातन धर्म की ताकत
पुजारी महाराज को मंदिर तक अपनी पीठ पर ले जाता है यह मगरमच्छ।। pic.twitter.com/5PJfCKdAKx— Disha Rajput (@DishaRajput24) June 11, 2025
Source: @DishaRajput24 (x)
वायरल वीडियो को @DishaRajput24 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, “देखिए, सनातन धर्म की ताकत पुजारी महाराज को मंदिर तक अपनी पीठ पर ले जाता है यह मगरमच्छ।” खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 46 हजार से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। इतना ही नहीं, लोग इसपर तरह तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं। कई लोगों ने इसे एआई जेनेरेटेड वीडियो बताया। तो वहीं तमाम यूजर्स ने एक्स के ग्रोक एआई से इस वीडियो के सच्चाई की पुष्टि करने को कहा। हालांकि इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि यह वीडियो सच्ची है या फिर फेक। यह पूरी खबर सोशल मीडिया पर आधारित है।