For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Viral Video : दूल्हे ने घुटनों पर बैठकर नहीं दिया गुलाब, तो दुल्हन का मूड हुआ खराब, देखिए वीडियो

दूल्हे के प्रोपोज़ न करने पर नाराज़ हुई दुल्हन

03:41 AM Jun 08, 2025 IST | Shweta Rajput

दूल्हे के प्रोपोज़ न करने पर नाराज़ हुई दुल्हन

viral video   दूल्हे ने घुटनों पर बैठकर नहीं दिया गुलाब  तो दुल्हन का मूड हुआ खराब  देखिए वीडियो

वायरल वीडियो में शादी के दौरान दूल्हा-दुल्हन को घुटनों पर बैठकर गुलाब नहीं दे पाता है तो, दुल्हन नाराज़ हो जाती है। दूल्हे के पास खड़े लोग उसको घुटनों पर बैठकर गुलाब देना सिखा रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग दूल्हे को देखकर काफी हंस रहे हैं।

शादी का सीजन चल रहा हो और सोशल मीडिया पर दूल्हा-दुल्हन का कोई वीडियो वायरल न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता है। शादी हर इंसान के लिए काफी खास दिन होती है। अपनी शादी का इंतजार किसे नहीं होता है। लोग अपनी शादी की तैयारियां बहुत दिनों पहले से ही करते हैं, चाहे वो लड़की के घर वाले हो या लड़के के दोनों की फैमिली में काफी रिस्तेदार आते हैं। कपल के बहुत सारे शौक होते हैं। वो अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए क्या कुछ नहीं करते हैं। कभी उनकी कुछ ऐसी ही हरकतों से उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। आज के समय में हर किसी को सोशल मीडिया का बहुत ही ज्यादा क्रेज है। हर कोई सोशल मीडिया यूज़ कर रहा है, हर दिन ऐसी कोई न कोई वीडियो सामने आ ही जाती है जिसे देखकर लोगों को मजा तो आती ही है साथ ही लोग हैरान भी हो जाते हैं।

प्रोपोज़ ना करने पर नाराज़ हुई दुल्हन

ये जो शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है इसे देख कर, ये तो पता चल गया कि आखिर इतना भी मुश्किल काम नहीं था। जो दूल्हे से नहीं हो पाया। ये जो वीडियो है इसमें आप देख पा रहे होंगे कि, दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर बैठे हुए हैं अचानक से दूल्हा उठ जाता है और दुल्हन को प्रोपोज़ करने के लिए घुटनों पर बैठने लगता है लेकिन, दूल्हे से ये हो नहीं पाता है। उसकी ऐसी हरकत से दुल्हन नाराज़ हो जाती है। उसके आस-पास खड़े लोग दूल्हे को घुटनों पर बैठ कर प्रोपोज़ करने की प्रैक्टिस करवाते हैं। फिर भी दूल्हे से ये नहीं हो पाता है दूल्हे ने कई बार कोशिश की लेकिन वो कभी इधर तो कभी उधर लुढ़क जाता हैं। आखिर कार उसे ऐसे ही दुल्हन को गुलाब देना पड़ता है। शादी में आए लोग दूल्हे की इस हरकत को देखकर काफी हंस रहे हैं। दूल्हा यही सोच रहा होगा कि ये शादी तो सच में यादगार हो गई है।

Technologya…शख्स के पास नहीं था हारमोनियम, फिर लगाया ऐसा जुगाड़ कि देखकर चौंक जाएंगे

दूल्हे से ज्यादा जल्दी तो दोस्तों को है

जब से ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर इंस्टाग्राम यूज़र अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। ये जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, इसे इंस्टाग्राम पर @vicky_kumar_8908 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। इंस्टाग्राम यूज़र इस वीडियो को देखकर इस पर तरह-तरह के फनी कमेंट कर रहे हैं। शादी में दूल्हे के दोस्त उसको सिखाते हैं कि कैसे दुल्हन को प्रोपोज़ किया जाता है। एक के बाद एक दोस्त दुल्हन को प्रोपोज़ करके दिखाते हैं। अगर आप भी सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते होंगे तो, आपने भी अपने फ़ोन में इस वीडियो को ज़रूर देखा होगा।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Shweta Rajput

View all posts

Advertisement
×