Top NewsindiaWorldViral News
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabjammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariBusinessHealth & LifestyleVastu TipsViral News
Advertisement

Viral Video : शादी में बहन का डांस देख उड़ गए दुल्हन के होश, आप भी देखिये वीडियो

शादी में बहन के डांस ने मचाया धमाल, दुल्हन हुई हैरान

06:19 AM May 22, 2025 IST | Shweta Rajput

शादी में बहन के डांस ने मचाया धमाल, दुल्हन हुई हैरान

शादी के समारोह में बहन का जबरदस्त डांस देखकर दुल्हन के होश उड़ गए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बहन की एनर्जी और डांस मूव्स ने सभी को प्रभावित कर दिया है। इस वीडियो को देखकर आप भी मंत्रमुग्ध हो जाएंगे।

देश में हर रोज सोशल मीडिया आगे बढ़ता जा रहा है। हर दिन कोई न कोई नई वीडियो सामने आ ही जाती है और आज के समय में बच्चों से लेकर बूढ़े तक को सोशल मीडिया यूज करना आसानी से आता है। हर किसी के पास मोबाइल फोन है। हर कोई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे इंस्टाग्राम , फेसबुक, एक्स या यूट्यूब का इस्तेमाल कर रहा है। ऐसी अजीबों गरीब वीडियो सामने आ ही जाती है। जिसे देख कर आपको भी हैरानी होती है, की आखिर ये चल क्या रहा है, फिर भी लोग ऐसी वीडियो को देख कर उस वीडियो पर काफी रियेक्ट भी करतें हैं। और उस पर फनी कमेंट भी करते हैं। हम बात करेंगे एक ऐसी शादी की वीडियो की जिसे देखकर आप भी दंग रह जायेंगे। और अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे तो आइये आपको दिखते हैं, ये वीडियो

Viral Video: मगरमच्छ के साथ रोमांटिक कपल डांस करते दिखा शख्स, वायरल हुआ वीडियो

आपने भी बहुत सी शादियों में डांस देखा और किया होगा और क्यों भी न करें शादी में डांस तो बहुत ज़रूरी है। अगर शादी में डांस न हो तो वो शादी कैसी, आज कल शादियों में कुछ लोग बारात में डांस कर रह हैं। तो कुछ लोग दूल्हा-दुल्हन दोनों के साथ डांस कर रहे हैं। शादी में ऐसे गाने बजते ही हैं, की जिस किसी को डांस करना नहीं आता होगा, वो भी डीजे पर थिरक उठेगा। कुछ लोगों को भोजपुरी गाने पसंद होते हैं, तो कुछ लोगो को बॉलीवुड के गाने पसंद होते हैं। अब तो शादी में दूल्हा- दुल्हन भी जमकर डांस करते हैं। उनके साथ उनकी फॅमिली के सदस्य भी डांस करते हैं, ये क्रेज लोगों में नया है वैसे भी बॉलीवुड के गानों पर डांस करना किसको नहीं आता है।हर कोई आज के समय में हर काम में माहिर है चाहे वो डांस हो या फिर किसी का वीडियो बनाना सबको ये काम बखूबी आता है। ऐसा ही एक शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें दुल्हन की बहन का डांस देखने लायक है।

वीडियो देख हो जायेंगे हैरान

इंस्टाग्राम पर एक शादी का वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दूल्हे की शाली का डांस देखकर सब हैरान रह गए इस वीडियो में दूल्हा- दुल्हन स्टेज पर बैठे हैं और दोनों के गले में वरमाला है। दूल्हा दुल्हन के घर वाले उनको आशीर्वाद देने आ रहे हैं। तभी दुल्हन की बहन स्टेज पर आकर डांस करना शुरू कर देती है। उसे देखकर सब लोग हैरान रह जाते हैं। डांस करते -करते दूल्हे की साली उसके गोद में बैठ जाती है।वीडियो में साफ़ दिख रहा है, की दुल्हन को डांस देखकर बहुत गुस्सा आ रहा है और तो और साली अपने जीजा को गले भी लगा लेती है। लेकिन फिर भी वहां उसके जीजा दीदी बहुत ही शांति से बैठे हैं। इस वीडियो को देखकर कुछ यूजर ने इसपर नाराज़गी जताई और और कहा ये कुछ ज्यादा नहीं हो गया।

Advertisement

ये गाना सलमान खान की फिल्म बेवफा का है। जिसको लता मंगेशकर ने अपनी आवाज में गाया है और ये फिल्म साल 1991 में आयी थी।

Advertisement
Next Article