For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Viral Video: देसी परिवार को नहीं भाया Avocado का टेस्ट, खाकर सभी ने बनाया ऐसा मुंह, देखकर आ जाएगी हंसी

05:12 PM Jul 15, 2025 IST | Shweta Rajput
viral video  देसी परिवार को नहीं भाया avocado का टेस्ट  खाकर सभी ने बनाया ऐसा मुंह  देखकर आ जाएगी हंसी
Avocado Viral Video

Viral News: आज कल सोशल मीडिया से कई हैरान कर देने वाले Viral Video सामने आते रहते हैं। इन वीडियो को देखकर कभी-कभी वाकई काफी हैरानी होती है। आपने सोशल मीडिया पर अक्सर कई लोगों को देखा होगा कि कुछ लोग खाने-पीने की चीजों के साथ एक्सपेरिमेंट करते हुए दिखाई देते हैं। इन वीडियो में ज्यादातर लोग उस एक्सपेरिमेंट को अच्छा बताते हैं तो कुछ लोग इसे खाने-पीने ती चीजों के साथ खिलवाड़ बताते हैं। कुछ ऐसी चीजें होती हैं दो काफी लोगों को पसंद आती है लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिनको वह चीज कतई भी पसंद नहीं आती है फिर चाहे वह कितनी भी महंगी क्यों न हो। अक्सर सोशल मीडिया पर इस तरह के कई Viral Video सामने आते रहते हैं जिसमें लोग कुछ ऐसी चीजों के पहली बार ट्राई करते हैं और उन्हें वह चीज बिल्कुल भी पसंद नहीं आती है। इन चीजों में कुछ चीजें तो खाने-पीने से जुड़ी हुई होती हैं। आपको बता दें कि इस बार भी सोशल मीडिया एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है जिसको देखकर आप हैरान तो होंगे ही लेकिन इसके साथ ही आपकी हंसी भी रोके नहीं रूकेगी। यह पूरा Viral Video एवोकाडो (Avocado) के ऊपर है। दरअसल इस वायरल वीडियो में एक परिवार पहली बार एक ऐसा फल खाता है जो उन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं आता है। इस फल का नाम है एवोकाडो (Avocado)। एवोकाडो एक ऐसा फल है जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से शरीर को कई स्वास्थ्य समस्याओं से छुटकारा मिलता है। इसके सेवन से शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद मिलती है और शरीर को हर जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं। लेकिन एवोकाडो स्वाद में एकदम सादा होता है। इसी कारण इसका स्वाद कुछ लोगों के पसंद नहीं आता है। इस वीडियो में भी कुछ ऐसा ही होते हुए दिखाई दे रहा है। इस Viral Video में भी एक पूरा परिवार पहली बार एवोकाडो (Avocado) खाता है और उसके बाद सभी का रिएक्शन देखने लायक होता है।

देसी परिवार ने चखा एवोकाडो (Avocado) का स्वाद

इस Viral Video में आप साफ देख सकते हैं कि एक महिला एवोकाडो (Avocado) को अच्छे से मैश करने के बाद उसे घर में सबको चखाने के लिए लेकर जाती है। महिला सबसे पहले एवोकाडो को एक छोटी बच्ची के खाने के देती है। इसके बाद जैसे ही वह बच्ची एवोकाडो को खाती है तो वह तुरंत उसे अपने मुंह से निकालने के लिए दौड़ती है। वीडियो को देखकर एक पल के लिए ऐसा लग रहा है जैसे मानों बच्ची को एवोकाडो नहीं बल्कि कड़वी नीम की पत्ती खाने के लिए दे दी हो। इसके बाद वह महिला धीरे-धीरे घर के हर सदस्य के पास जाती है और उस एवोकाडो को चखने के लिए देती है। लेकिन सभी लोग एवोकाडो को खाकर ऐसे रिएक्ट करते हैं जैसे मानों उनके मुंह में किसी ने कड़वा करेले का रस निचोड़ दिया हो। वीडियो में तो एक शख्स अपने मुंह से पूरा का पूरा एवोकाडो निकाल कर फेंक देता है। आपको बता दें कि कच्चा एवोकाडो थोड़ा कसैला लग सकता है, लेकिन पकने पर इसका स्वाद मलाईदार और नटी हो जाता है। वीडियो में सभी लोगों को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे मानों सभी ने बिना पका यानी कच्चा एवोकाडो खाया है। शायद यही कारण है कि यह किसी को भी स्वाद में अच्छा नहीं लगा है। आपको बता दें कि एवोकाडो की गिनती भी सबसे मंहगे फलों में से होती है। एवोकाडो का स्वाद भले ही कुछ लोगों के अच्छा न लगे लेकिन यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है।

Also Read...

Viral Video: ये रस्म नहीं दंगल है भाई…Ring ढूंढने की रस्म के दौरान आपस में भिड़े दूल्हा-दुल्हन

Viral Video देखकर दंग रह गए लोग

सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को @theeleganthobby नाम के अकाउंट से सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। Viral Video पर कई लोगों ने कमेंट करके अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है। वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करके लिखा है कि-सभी लोग मुंह तो ऐसे बना रहे हैं, जैसे नीम खिला दी हो। दूसरे यूदर ने वीडियो पर कमेंट करके लिखा है कि-बचपन का एक ही नियम होता था- अगर हरा है, तो मत खाओ भैया। तीसरे यूजर ने वीडियो पर कमेंट करके लिखा है कि-ओवर एक्टिंग के 50 रुपये काटो। वहीं इसके अलावा एक और अन्य यूजर ने वीडियो पर कमेंट करके लिखा है कि-ज़रूरत से ज़्यादा प्रतिक्रिया दे रहे हैं ये लोग, पसंद न आना ठीक है, लेकिन थूकना सरासर गलत है। वीडियो को10 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है और लोग वीडियो पर बड़े ही मजेदार कमेंट कर रहे हैं।

Also Read...

Viral Video: मौत के खेल ने ली निर्दोष की जान, शूटिंग में स्टंट के दौरान हुआ बड़ा हादसा, Stuntman ने गवाई अपनी जान

Advertisement
Advertisement
Author Image

Shweta Rajput

View all posts

Advertisement
×