Top NewsindiaWorldViral News
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabjammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariBusinessHealth & LifestyleVastu TipsViral News
Advertisement

Viral Video: दूल्हे ने अपनी शादी में किया ऐसा डांस, वीडियो देखकर चौंक जाएंगे आप

दूल्हे ने अपनी शादी में किया धुआंधार डांस

12:29 PM Jun 15, 2025 IST | Bhawana Rawat

दूल्हे ने अपनी शादी में किया धुआंधार डांस

सोशल मीडिया पर एक दूल्हे का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसमें वह माइकल जैक्सन की तरह डांस मूव्स कर रहा है। दूल्हे का डांस और एक्सप्रेशन देखकर लोग हैरान हैं। इस वीडियो को अभी तक 1 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

सोशल मीडिया पर आपने शादी से जुड़ी कई वीडियो वायरल होते हुए देखी होंगी। भारतीय शादियों में जब तक डांस न हो, तब तक शादी अधूरी लगती है। आजकल तो शादी में दूल्हा-दुल्हन का डांस करना भी ट्रेंड बन गया है। दूल्हा-दुल्हन के कई डांस वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। अपनी ही शादी में दूल्हा-दुल्हन समाज की फ़िक्र किये बिना खुलकर डांस करते हुए आपको दिख जाएंगे। हाल ही में ऐस यही एक वीडियो वायरल हो रहा है,जिसमें दूल्हा अकेले डांस करता नजर आ रहा है। डांस तो आपने बहुत देखे होंगे, लेकिन ये कोई नॉर्मल डांस नहीं है, बहुत ही जबरदस्त डांस मूव्स हैं। हर कोई दूल्हे का ये खतरनाक डांस देखकर हैरान हैं। चलिए आपको वायरल वीडियो के बारे में विस्तार से बताते हैं।

दूल्हा तो माइकल जैक्सन निकला

वीडियो में आप देख सकते हैं कि शेरवानी पहने और साफा बांधे एक दूल्हा बरात ले जाने के लिए तैयार हैं। लेकिन इसमें जबरदस्त बात ये है कि दूल्हा अपनी शादी में डांस कर रहा है। आस-पास बहुत सारे बाराती खड़े हैं, बीच में दूल्हा कभी माइकल जैक्सन की तरह डांस मूव्स कर रहा है, तो कभी देसी ठुमके लगा रहा है। डांस देखकर तो ऐसा लग रहा है कि दूल्हे ने ये डांस स्टेप्स सिखने में बहुत मेहनत की है। दूल्हे ने अपने डांस मूव्स से पूरा माहौल बना रखा है। पास खड़े लोग दूल्हे का डांस देखकर हूटिंग और तालियों से उसका उत्साह बढ़ा रहे हैं। दूल्हा की डांसिंग स्किलस् देखकर लोग हैरान हैं।

Viral Video: लड़के का अतरंगी फैशन देख, आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे

दूल्हे का डांस देखकर लोग हैरान

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @shantanudhurve_3525 नाम के अकाउंट ने शेयर किया है। इस वीडियो को अब तक 1 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं और 93 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। दूल्हे का गजब डांस देखकर लोग हैरान है। देखकर लगता है कि दूल्हे को डांस का बहुत शौक है। दूल्हे डांस मूव्स और एक्सप्रेशन दोनों आपको चौंका देंगे। पास खड़े लोग भी दूल्हे का उत्साह बढ़ाने के लिए तालियां बजा रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article