For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Viral Video: ये विदाई नहीं किडनैपिंग है भाई...दुल्हन को कार में ठूसकर ससुराल भेजा, वीडियो देख दंग रह जाएंगे आप

04:56 PM Jul 04, 2025 IST | Shweta Rajput
viral video  ये विदाई नहीं किडनैपिंग है भाई   दुल्हन को कार में ठूसकर ससुराल भेजा  वीडियो देख दंग रह जाएंगे आप
Viral Video

Viral News: सोशल मीडिया पर आज कल कई हैरान कर देने वाले Viral Video सामने आते रहते हैं। यह वीडियो इतने चौंकाने वाले होते हैं कि इनको देखकर लोग काफी दंग रह जाते हैं। अक्सर इन वीडियो में लोग ऐसी अजीबो-गरीब हरकत करते हैं जिसको देखकर कभी-कभी काफी हैरानी होती है। इन वायरल वीडियो में या तो लोग अजीब तरीके से डांस कर रहे होते हैं या फिर किसी न किसी पब्लिक प्लेस पर एक दूसरे से सभी लोगों के सामने खुलेआम झगड़ा कर रहे होते हैं। या फिर कुछ लोग इन वीडियो में अपनी जान को दाव पर लगाकर खतरनाक स्टंट कर रहे होते हैं। लेकिन इस बार जो सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ है उसको देखकर आप काफी हैरान रह जाएंगे। इस बार सोशल मीडिया पर एक Viral Video सामने आया है उसमें कुछ लोग एक नई-नवेली दुल्हन को इस तरह से विदा करते हुए नजर आ रहे हैं जैसे मानों वह किसी की किडनैपिंग कर रहे हों। वीडियो में कुछ लोग दुल्हन को जबरदस्ती कार में ठूसते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। इस तरह के अजीबो-गरीब शादियों के कई वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होते रहते हैं। यह Viral Video भी उन्हीं में से एक है। इस वायरल वीडियो को देखकर सोशल मीडिया पर काफी लोग हैरान रह गए हैं।

पहले नहीं देखी होगी ऐसी विदाई

सोशल मीडिया पर ऐसे कई Viral Video अक्सर सामने आ ही जाते हैं जो हमें काफी चौंका कर रख देते हैं। यह वीडियो भी उन्हीं Viral Video में से एक है। इस वीडियो को ध्यान से देखने पर आपको पता चलेगा की यह शादी के बाद का वीडियो है। यानी इस वीडियो में एक दुल्हन विदा होते हुए दिखाई दे रही है। लेकिन वीडियो में दुल्हन जिस तरह से विदा हो रही है वह तरीका आपको काफी हैरान करके रख देगा। वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि दुल्हन अपने मायके से अपे ससुराल के लिए विदा हो रही है और जोर-जोर से रो रही है। वीडियो में आप यह भी देख सकते हैं कि दुल्हन बार-बार यह कहती हुई दिखाई दे रही है कि-हम नहीं जाएंगे। इसके बावजूद लोग उसे जबरदस्ती कार में ठूसते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में कुछ लोग दुल्हन को जबरदस्ती कार में बैठा रहे हैं और उसे ससुराल भेज रहे हैं। लेकिन इन सब के बीच दुल्हन है जो ससुराल न जाने की जिद पर अड़ गई है। इसके बाद लोग दो लोग उसे काफी जोर-जबरदस्ती से कार में बैठाकर उसकी विदाई करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इन लोगों को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे मानों वह दुल्हन की विदाई नहीं बल्कि उसकी किडनैपिंग कर रहे हों।

Viral Video देखकर हैरान रह गए लोग

सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है और यही नहीं शादियों के कई वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होते रहते हैं। इस वीडियो को @prajapati.singar नाम के अकाउंट से सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट करके अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने कमेंट करके लिखा है कि-Viral Video देखकर बड़े दुख के साथ हंसना पड़ रहा है। दूसरे यूजर ने कमेंट करके लिखा है कि- इसे देखकर हंसू या रोऊं कुछ समझ में ही नहीं आ रहा है। वहीं एक और अन्य यूजर ने वीडियो पर कमेंट करके लिखा है कि-रो तो ऐसे रही है, जैसे पहली बार स्कूल जाने से बच्चे डरते हैं। इसके अलावा और भी कई लोग वीडियो पर कमेंट करके अपनी-अपनी मजेदार प्रतिक्रिया देते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो के वायरल होने के बाद इस पर 1 लाख 11 हजार से अधिक लोग लाइक और ढेरों व्यूज भी कर चुके हैं।

Also Read...

Viral Video: खाते समय Mobile चलाना बेटी को पड़ा भारी, मां ने सिखाया ऐसा सबक देखकर दंग रह जाएंगे

Advertisement
Advertisement
Author Image

Shweta Rajput

View all posts

Advertisement
×