Top NewsindiaWorldViral News
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabjammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariBusinessHealth & LifestyleVastu TipsViral News
Advertisement

Viral Video: अब कभी मगरमच्छ से पंगे नहीं लेगा ये शख्स, एक बार में आ गया स्वाद

शख्स को था खतरनाक स्टंट का शौक, मगरमच्छ ने सिखाया सबक

02:55 AM Jun 22, 2025 IST | Khushi Srivastava

शख्स को था खतरनाक स्टंट का शौक, मगरमच्छ ने सिखाया सबक

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक शख्स ने मगरमच्छ को छेड़कर खुद को मुश्किल में डाल दिया। जैसे ही उसने मगरमच्छ की पूंछ उठाने की कोशिश की, मगरमच्छ ने गुस्से में पलटवार किया। शख्स की किस्मत से वह बच निकला, लेकिन यह घटना उसे कभी न भूलने वाला सबक दे गई।

मगरमच्छ का नाम सुनते ही लोगों की रुह कांप उठती है। पानी में रहने वाला ये जानवर बेहद खूंखार होता है। पास जानें पर ये मिनटों में इंसानों को दबोच खाता है। इसकी बाइट इतनी तेज होती है कि ये पलभर में इंसानों की हड्डियों को चकनाचूर कर सकती है। यहीं वजह है कि लोग इसका नाम सुनकर ही डर जाते हैं। इंसान ही नहीं इस खतरनाक जानवर से तो जंगल का राजा शेर भी खौफ खाता है। मगरमच्छ अपने शिकार के लिए कई तरकीबें आजमाता है। इससे उलझने का अंजाम हर कोई जानता है। लेकिन इसके बावजूद कुछ लोगों को खतरनाक स्टंट करने का शौक होता है। उन्हें इस बात का कोई डर नहीं होता कि ऐसे खूंखार जानवर से पंगे लेना उन्हें कितना भारी पड़ सकता है। इसी तरह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां मगर राजा को छेड़ने गए शख्स के साथ अगले ही पल कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद वो कभी ऐसी गलती करने के बारे में नहीं सोचेगा।

मगरमच्छ से पंगे लेना शख्स को पड़ा भारी

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि किसी तालाब में मगरमच्छ आराम कर रहा होता है। तभी पीछे से एक शख्स आता है और मगरमच्छ को छेड़ने लगता है। शख्स मगरमच्छ की पूंछ उठाने की कोशिश करता है, तभी मगरमच्छ को गुस्सा आ जाता है और वो अचानक से पीछे घूम जाता है। जाहिर है गुस्से में मगरमच्छ शख्स पर पलटवार करने के लिए पीछे मुड़ा होगा। मगरमच्छ का ये डरावना रुप देखकर शख्स की जान हलक में आ जाती है और वो दबे पांव वहां से निकल जाता है। किस्मत से वो वहां से बच कर निकल जाता है, नहीं तो उसे अपनी जान से हाथ धोना पड़ सकता था। इस पूरी घटना की वीडियो इंटरनेट पर तेजी से शेयर की जा रही है।

Viral Video: “रील का चक्कर बाबू भैया” झरने में रील बनाना पड़ा भारी, टल गया खतरनाक हादसा

लोगों ने ऐसे किया रिएक्ट

Source: @therealtarzann (instagram)

वीडियो को @therealtarzann नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 लाख 50 हजार से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वीडियो देखकर कई सारे यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट बॉक्स में लिखा, “तुम्हें अपने जीवन के साथ खेलना पसंद है।” दूसरे यूजर ने व्यंगात्मक तौर से लिखा, “अगर भाई कभी पोस्ट करना बंद कर देगा, तो हम समझ जाएंगे कि क्यों।” इसके अलावा कुछ यूजर्स ने कमेंट बॉक्स में GIF के जरिए अपना रिएक्शन दिया।

Advertisement
Advertisement
Next Article