Top NewsindiaWorldViral News
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabjammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariBusinessHealth & LifestyleVastu TipsViral News
Advertisement

Viral Video : इंस्टाग्राम पर दो Followers कम हुए तो पागल हुई महिला, मामला थाने तक पहुंचा

फ़ॉलोअर्स कम होने पर महिला ने की अजीबोगरीब हरकत

05:12 AM Jun 12, 2025 IST | Shweta Rajput

फ़ॉलोअर्स कम होने पर महिला ने की अजीबोगरीब हरकत

सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी ही तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक महिला के इंस्टाग्राम पर दो Followers कम हो गए, तो महिला थाने में रिपोर्ट लिखवाने पहुंच गई। लोग इस वीडियो को देखकर महिला का काफी मजाक उड़ा रहे हैं।

दुनिया में सोशल मीडिया का क्रेज इतना बढ़ गया है कि लोग उसके लिए कुछ भी करने को तैयार हैं। लोगों को रील्स देखने का शौक इतना बढ़ गया है कि वो अपना पूरा समय सोशल मीडिया पर ही व्यतीत करते हैं। हर कोई सोशल मीडिया पर रील बना रहा है, चाहे वो महिला हो या पुरुष सबको सोशल मीडिया पर दिखने का बहुत शौक है। वैसे तो हर दिन पति-पत्नी के झगड़े का कोई न कोई वीडियो वायरल होता ही रहता है। लेकिन क्या आपने कभी ये सुना है कि एक पत्नी के इंस्टाग्राम पर फ़ॉलोअर्स कम होने पर उसने अपने ही पति पर केस दर्ज करवा दिया। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के हापुड़ से सामने आ रहा है। जिसमें एक पत्नी के इंस्टाग्राम पर फ़ॉलोअर्स क्या कम हुए, उसने अपने पति के खिलाफ थाने में जाकर रिपोर्ट दर्ज करवा दी। ये सुनने के बाद तो हर किसी के होश ही उड़ गए।

फ़ॉलोअर्स कम होने पर पत्नी ने पति पर लगाया आरोप

हर दिन सोशल मीडिया पर पति पत्नी के झगड़े का वीडियो वायरल होता ही रहता है। ऐसी ही एक खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसे सुनने के बाद आपके भी होश उड़ जाएंगे। ये खबर उत्तर प्रदेश के हापुड़ की है। जिसमें एक पत्नी के इंस्टाग्राम पर फ़ॉलोअर्स कम होने पर उसने अपने ही पति के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवा दी। पत्नी का आरोप है कि उसका पति उससे बहुत काम करवाता है। जिसके कारण महिला को रील बनाने का समय नहीं मिलता है। इसी वजह से उसके इंस्टाग्राम पर दो फ़ॉलोअर्स कम हो गए हैं, तो उसने अपने ही पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवा दी और उसने अपने मायके जाकर रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

कोई पुराना रिश्ता तो नहीं?…शादी से पहले लोग बरत रहे सावधानी, अखबार में इश्तेहार देकर की पूछताछ

इस खबर को सुनकर लोगों के होश उड़ गए

हर दिन सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा अजीबोगरीब वीडियो वायरल होता ही रहता है। जिसे देखने के बाद लोग हैरान रह जाते हैं। इस खबर को सुनने के बाद लोगों का भी यही हाल है। इस खबर को सुनते के बाद लोगों के मन में एक ही सवाल है कि आखिर कोई पत्नी सोशल मीडिया के लिए भला अपने पति के साथ ऐसा कर सकती है, लेकिन महिला ने बिना कुछ सोचे ऐसा किया है।

Advertisement
Advertisement
Next Article