Viral Video: महिला को रील बनाने का चस्का पड़ा भारी, खतरनाक हादसे का वीडियो वायरल
रील बनाने की होड़ में महिला की जान पर बन आई
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक महिला खतरनाक स्टंट करते हुए नदी में गिर जाती है। जंगल के बीच तेज बहाव वाली नदी पर बने पेड़ के ब्रिज पर योगा करते हुए उसका बैलेंस बिगड़ जाता है। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर यह सवाल उठाया है कि फेमस होने की चाह में लोग अपनी जान को खतरे में क्यों डालते हैं।
आज कल लोगों के बीच रील बनाने की होड़ इस कदर है की उन्हें अपनी जान से खेलने में भी जरा हिचकिचाहट नहीं होती। ना दाएं देखते हैं ना बाएं बस फेमस होना है तो कहीं भी कुछ भी करने को तैयार हो जाते हैं, फिर चाहे जान ही क्यों ना चली जाए। सोशल मीडिया पर रील्स एंटरटेनमेंट का स्त्रोत बन चुकी हैं। लोगों को बस फेमस होना है, लाइक्स और व्यूज बटोरने हैं और इसके लिए वो किसी भी हद को पार करने के लिए तैयार रहते हैं। उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता कि उनकी इस हरकत से उनकी जान तक जा सकती है। हाल की वायरल हो रही वीडियो को ही देख लीजिए। एक महिला किसी जंगल में एक ब्रिज पर चढ़कर करतव करते दिखाई दे रही है। लेकिन इसके बाद महिला के साथ जो होता है वो देखकर आपकी भी रुह कांप जाएगी।
खतरनाक स्टंट करना महिला को पड़ा भारी
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि किसी जंगल के बीच में एक नदी बह रही है। नदी का बहाव काफी तेज दिखाई दे रहा है। नदी के ऊपर एक टूटे हुए पेड़ से बना ब्रिज भी दिख रहा है। वीडियो में एक महिला नदी पर पेड़ से बने ब्रिज के ऊपर करतव करते नजर आ रही है। महिला को योगा जैसा कुछ करते हुए देखा जा सकता है। लेकिन तभी अचानक से उसका बैलेंस बिगड़ता है और वो नदी में गिर जाती है। बहाव तेज होने के कारण महिला खुद को रोक भी नहीं पाती है। वीडियो में इस बात की कोई पुष्टि नहीं की गई है कि इस घटना के बाद महिला की जान बचती है या नहीं। फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Viral Stunt Video: बीच सड़क पर स्टंट करना पड़ा भारी, बैलेंस बिगड़ने से रोड़ पर हुए चारो खाने चित
लोगों ने ऐसे किया रिएक्ट
रील का ऐसा जूनून है कि अपनी जान की भी परवाह नहीं है। pic.twitter.com/8oylzDCgsL
— Rupali (@Rupeshk14829210) May 7, 2025
Source: @Rupeshk14829210 (x)
वायरल वीडियो को @Rupeshk14829210 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा गया है कि, “रील का ऐसा जूनून है कि अपनी जान की भी परवाह नहीं है।“ खबर लिखे जाने तक वीडियो को 5 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इतना ही नहीं, लोग वीडियो को देखने के बाद जमकर कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “सोशल मीडिया के जुनून में लोग कभी-कभी अपनी सुरक्षा भूल जाते हैं।” दूसरे ने लिखा, “रील के चक्कर में युवा वर्ग पागल हो गए हैं।“ एक अन्य ने लिखा, “पता नहीं क्या मिलता है रील बनाने में लोगो को।” वहीं कई लोगों ने महिला की इस हरकत को पागलपन का नाम दिया।