Viral Video : ब्यूटी पार्लर का नाम सुनते ही लगेगा डर, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है एक ऐसा नाम
जिस ब्यूटी पार्लर का नाम ही बंदरिया हो उसका मेकअप कैसा होगा
सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद खास कर महिलाएं तो डर ही गई हैं। लोग ब्यूटी पार्लर का नाम सुनकर वहां जाने के लिए सोचते हैं, लेकिन इस ब्यूटी पार्लर का तो नाम ही बंदरिया है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर देखकर लोग काफी हैरान हैं।
दुनिया में हर महिला को मेकअप का शौक होता है। खुद को और सुंदर बनाने के लिए महिलाएं ब्यूटी पार्लर जाती हैं। आज के समय में तो महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों को भी मेकअप का काफी शौक हो गया है। जब कोई ब्यूटी पार्लर खोलता है तो उसका नाम ऐसा रखता है कि लोग उसके पार्लर में आने के लिए आकर्षित हों। आपने ब्यूटी पार्लर के तरह-तरह के नाम सुने होंगे। जैसे ममता, दुर्गा, रीना, सीमा, लेकिन क्या आपने कभी ऐसा नाम सुना है। जिसे सुनने के बाद कोई भी उस पार्लर में जाना पसंद नहीं करेगा। ऐसा नाम जिसे सुनकर लोगों के दिमाग में ये ख्याल तो ज़रूर आएगा कि जब नाम ऐसा है तो इस पार्लर में मेकअप कैसा होता होगा। लोग फेमस होने के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं। लोग ऐसे कारनामे करते हैं कि शायद आप उन्हें कभी भूल नहीं पाएंगे। एक ऐसा ही वीडियो उत्तर प्रदेश के कानपुर से वायरल हो रहा है जिसे देखकर हर कोई हंस रहे हैं
जिस पार्लर का नाम ऐसा है तो उसका काम कैसा होगा
हर दिन सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा वायरल हो ही जाता है, जिसे देखने के बाद लोग हैरान रह जाते हैं। किसी शादी में जाना हो या किसी जन्मदिन पार्टी में महिलाएं मेकअप करवाने के लिए पार्लर ज़रूर जाती हैं। क्योंकि उनको हर किसी से अच्छा दिखना होता है। लेकिन क्या आप कभी ऐसे ब्यूटी पार्लर में जाएंगे, जिसका नाम ही इतना खतरनाक हो। एक ऐसा ही वीडियो उत्तर प्रदेश के कानपुर से वायरल हो रहा है। जिसमें एक ब्यूटी पार्लर का नाम बंदरिया रखा गया है। इस नाम को देखने के बाद लोगों के मन में ये ख्याल तो ज़रूर आता होगा कि जब नाम ऐसा है तो इनका मेकअप कैसा होगा। इसे देखने के बाद लोग काफी हंस रहे हैं।
Viral Video: ट्रेन की पटरी पर कूदकर पिता ने बचाई बेटी की जान, वीडियो देख दिल पसीज जाएगा
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो
आज कल सोशल मीडिया पर अजीबोगरीब पोस्ट होना आम बात है। हर दिन नई पोस्ट देखने को मिल जाती है। वैसे ही इस पोस्ट को भी इंस्टाग्राम पर @kanpuriyabhaiya नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। इस वीडियो को देखकर लोग इस पोस्ट पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। अगर आप भी सोशल मीडिया का यूज़ करते होंगे, तो आपने भी ये वायरल पोस्ट ज़रूर देखी होगी।