Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

विराट -अनुष्का ने सरेआम किया KISS, सोशल मीडिया पर PHOTO मचा रही है धमाल

NULL

03:59 PM Feb 21, 2018 IST | Desk Team

NULL

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा एक बार फिर से साऊथ अफ्रीका पहुंच गई हैं। आपको बता दें कि अनुष्का पिछले एक महीने से अपने आने वाली फिल्म सूई धागा की शूटिंग में व्यस्त थी।

Advertisement

अनुष्का अपनी फिल्म की शूटिंग से जैसे ही फ्री हुई वह अपने हबी विराट कोहली से मिलने साऊथ अफ्रीका पहुंच गई हैं। आप सब जानते ही हैं कि पिछले एक महीने से भारतीय टीम साऊथ अफ्रीका में मैच खेल रही है। जब विराट और अनुष्का काफी लंबे समय के बाद मिले तो वह बहुत खुश नजर आए थे।

विराट ने अपनी इस खुशी को अपने फैन्स के साथ बांटने का फैसला किया उन्होंने अपनी इस खुशी को सोशल मीडिया पर शेयर कर दी। विराट ने एक तस्वीर शेयर की और साथ में लिखा माई वन एंड ओनली।

आप सब ही जानते हैं कि विराट और अनुष्का पिछले एक महीने से एक-दूसरे से दूर हैं। विराट क्रिकेट के मैदान पर कमान संभाले हुए हैं तो वहीं अनुष्का अपनी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। अनुष्का और विराट ने नए साल का जश्न केपटाऊन में मनाया है।

दोनों ने अपनी कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं। विराट और अनुष्का ने पिछले साल 11 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध गए थे। विराट और अनुष्का ने इटली में शादी की थी। विराट और अनुष्का ने अपना हनीमून फिनलैंड में मनाया था।

जैसे ही विराट अपने हनीमून से वापस आए थे तो उन्होंंने आते ही अपनी कप्तानी की जिम्मेदारी को संभाला और साऊथ अफ्रीका के साथ मैच खेलने के लिए अपने आपको और अपनी टीम को तैयार किया। इसके साथ ही विराट और अनुष्का को एक साथ मस्ती करते हुए भी देखा गया था।

भारत और साऊथ अफ्रीका की सीरीज शुरू होने से पहले ही विरुष्का की जोड़ी को साऊथ अफ्रीका में खूब मस्ती करते हुए देखा गया था। अनुष्का और विराट ने काफी मस्ती की है और दोनों ही अपने खाली समय को एक दूसरे के साथ अच्छे से बिता रहे हैं।

विराट और अनुष्का ने दक्षिण अफ्रीका के दौरे के दौरान सेल्फी क्लिक करके उसे अपने ट्वीटर एकाउंट पर शेयर की। इस तस्वीर के साथ विराट ने लिखा कि केपटाऊन काफी खूबसूरत जगहों में से एक है लेकिन यह और भी खूबसूरत हो जाता है जब मेरे साथ अनुष्का भी यहां हो।

विराट और अनुष्का शादी के एक महीने बाद ही अलग हो गए थे लेकिन अब एक बार फिर से यह जोड़ी दुबारा मिल गई है।

इन दिनों अनुष्का अपनी आने वाली फिल्में जीरो और सूई धागा की शूटिंग में व्यस्त हैं। साऊथ अफ्रीका से लौटकर वह फिल्म परी के प्रोमोशन में लग जाएंगी।

24X7  नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Next Article