Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

विराट-अनुष्का की पीएम नरेंद्र मोदी से हुई मुलाकात ,दिया रिसेप्शन का न्योता

NULL

02:45 PM Dec 21, 2017 IST | Desk Team

NULL

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बुधवार शाम को विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने मुलाकात की। पीएम मोदी को विराट और अनुष्का ने अपने रिस्पेशन पर आने के लिए न्यौता दिया है। पीएम मोदी ने दोनों को शादी की बधाई दी। बता दें कि आज दिल्ली में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की वेडिंग रिसेप्शन है जिसकी तैयारी जोरो से चल रही है।

Advertisement

विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने इटली के टस्कनी शहर में बेहद ही निजी समारोह में 11 दिसंबर को शादी की थी। आज दोनों ने अपने दिल्ली के करीबी रिश्तेदार और दोस्तों के लिए रिसेप्शन दे रहे हैं।

विराट और अनुष्का ने अपनी शादी के लिए दो रिसेप्शन देने जा रहे हैं। विराट और अनुष्का अपनी शादी की पहली रिसेप्शन दिल्ली में हो रही है जो कि आज है और दूसरी रिसेप्शन वह मुंबई दे रहे हैं जो कि 26 दिसंबर को होगी। खबरें यह भी आ रही हैं कि दोनों अपने मुंबई रिसेप्शन के बाद हनीमून के लिए निकल जाएंगे। ऐसा कहा जा रहा है कि वह नए साल का उत्सव दोनों ही विदेश में मनाया जाएगा।

बता दें कि विराट ने शादी के क्रिकेट से 1 महीने का ब्रेक लिया हुआ है। भारत और श्रीलंका की वनडे और टी-20 सीरीज हो रही है जिसमें विराट कोहली नहीं खेल रहे हैं। भारतीय क्रिकेट टीम की कमान रोहित शर्मा ने संभाल रखी है।

आज दिल्ली के ताज डिप्लोमेटिक एन्कलेव के दरबार हॉल में विराट और अनुष्का की रिसेप्शन है। दिल्ली का जो लेविश होटल मुगल युग के डिजाइन से ही सजा हुआ है। होटल में धोलपुर के पिंक कलर के शानदार पत्थर लगे हुए हैं और हरियाली यहां इतनी सहज दिखाई पड़ती है कि देखने वाला देखता ही रह जाए। इंटीरियर और रूम्स की बात करें तो एंटीक पीसेस और कलात्मक चीजें सजाई गई हैं।

होटल में 292 कमरें हैं जो कि लग्जरी से भरपूर हैं और इन सभी कमरों से दिल्ली का आसमान बिल्कुल ही साफ दिखाई देता है। ताज एन्क्लेव का सबसे बड़ा और महंगा स्थल है दरबार हॉल, जहां विराट और अनुष्का का आज रिसेप्शन है। दरबार हॉल में लगभग 1000 मेहमानों के बैठनक की व्यवस्था है। इसका जो डिजाइन तैयार किया गया है वह मुगल काल दिल्ली की तर्ज पर हुआ है।

शानदार कालीन और अखरोट की लकड़ी से बने स्तंभ इसे भव्यता प्रदान करते हैं। दरबार हॉल में नियमित रूप से वीआईपी मेहमानों की गैदरिंग होती रहती है। इसमें कोई आश्चश्र्य नहीं है कि विराट और अनुष्का ने आखिर अपनी शादी की रिसेप्शन के लिए इसी जगह को क्यों चुना है।

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली 11 दिसंबर को बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ विवाह बंधन में बंध गए। विराट और अनुष्का ने परिजनों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए।

कोहली ने ट्वीट करके इसकी पुष्टि की। कोहली ने अपने ट्वीट के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ”आज हमने एक दूसरे के प्यार में हमेशा के लिए खो जाने का वादा किया।” कोहली ने आगे लिखा, ”हम यह खबर आपसे साझा करना चाहते हैं। दोस्तों, परिजनों और प्रशंसकों की दुआओं के कारण यह दिन और भी खास बन गया। हमारे सफर का अहम हिस्सा बने रहने के लिए धन्यवाद।”

अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ

Advertisement
Next Article