Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

'बेवफा हैं विराट कोहली!', अनुष्का शर्मा ने रिएक्शन से क्रिकेट जगत में आया भूचाल

04:46 PM Nov 04, 2025 IST | Rahul Singh Karki
Virat Anushka News

Virat Anushka News: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली, बॉलीवुड और क्रिकेट जगत की सबसे पसंदीदा और मजबूत जोड़ियों में से एक मानी जाती है। दोनों ने हमेशा एक-दूसरे का साथ निभाया है और हर मुश्किल वक्त में एक-दूसरे का मजबूत सहारा बने हैं। विराट कोहली ने अपने करियर में जितनी ऊंचाइयां देखी हैं, उतने ही उतार भी देखे हैं।

एक दौर ऐसा भी आया जब खराब फॉर्म की वजह से विराट को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा, लेकिन इस पूरे समय एक शख्स हमेशा उनके साथ खड़ी रहीं और उनका नाम हैं अनुष्का शर्मा। विराट कई बार खुल कर कह चुके हैं कि उनके कठिन समय में सबसे ज्यादा समर्थन अनुष्का ने दिया। मगर अब विराट कोहली की बेवफाई सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है।

Virat Anushka News: बेवफा हैं विराट कोहली?

Advertisement
Virat Anushka News

सोशल मीडिया पर एक रील वायरल हो रही है, जो विराट के उसी बयान पर आधारित है जिसमें उन्होंने कहा था कि उनके मुश्किल दौर में सिर्फ उनकी पत्नी अनुष्का ही उनके साथ थीं। इस रील को फैंस ने मजाकिया अंदाज में बनाया है। वीडियो में इमरान खान के गाने 'बेवफा' का इस्तेमाल किया गया है और एक फैन विराट के इस बयान पर दुख में रोते हुए और खिड़की से कूदने की एक्टिंग करते हुए नजर आता है, जबकि दूसरा फैन प्याज काटते हुए अपने आंसू छिपाने का नाटक करता है।

 

इस रील के जरिए फैंस ने मजाक में दिखाया कि विराट के बुरे समय में वे भी उनके साथ थे, लेकिन विराट ने उनके साथ को महत्वपूर्ण नहीं बताया।

अनुष्का शर्मा ने लाइक किया वीडियो

Virat Anushka News

इस मजेदार रील ने फैंस के साथ-साथ अनुष्का शर्मा का भी ध्यान खींचा है। जैसे ही यह वीडियो अनुष्का तक पहुंचा, उन्होंने इसे लाइक कर दिया। बस फिर क्या था, सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई कि अनुष्का ने खुद इस वीडियो को लाइक किया है। फैंस इसका स्क्रीनशॉट शेयर कर लगातार कॉमेंट कर रहे हैं।

Virat Anushka News

अनुष्का के लाइक करने के बाद यह रील और भी तेजी से वायरल हो रही है और फैंस इसे जमकर पसंद कर रहे हैं। ये इस बात का उदाहरण है कि कैसे विराट और अनुष्का एक-दूसरे के प्रति समर्थन बनाए रखते हैं और हँसी-ठिठोली में भी शामिल हो जाते हैं।

Also Read: वर्ल्ड कप जिताने के साथ ही उठी हरमनप्रीत को कप्तानी से हटाने की मांग, होगा रोहित शर्मा जैसे हाल?

Advertisement
Next Article