Top NewsindiaWorldViral News
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabjammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariBusinessHealth & LifestyleVastu TipsViral News
Advertisement

वामिका-अकाय के साथ विराट-अनुष्का का मनमोहक वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

वामिका का भाई अकाय के लिए प्यार, वीडियो ने जीता दिल

12:05 PM May 15, 2025 IST | Darshna Khudania

वामिका का भाई अकाय के लिए प्यार, वीडियो ने जीता दिल

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का एक मनमोहक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे अपने बच्चों वामिका और अकाय के साथ दिख रहे हैं। वीडियो में वामिका अपने छोटे भाई को प्यार से गले लगाती है और अनुष्का अपनी माँ से मिलती हैं। यह परिवारिक पल इंटरनेट पर खूब पसंद किया जा रहा है।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा हाल ही में अपने बच्चों वामिका और अकाय के साथ एक मनमोहक पल साझा करते दिखे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वामिका अपने छोटे भाई को प्यार से गले लगते दिख रही है। विराट और अनुष्का के परिवार का वीडियो पुरे सोशल मीडिया पर छा गया है। क्लिप में देखा जा सकता है की कपल अपने दोनों बच्चों के साथ एक घर में पहुँचते हैं, जहाँ अनुष्का की माँ उन्हें गले लगाती हैं और प्यार से चूमती हैं। वह अकाय के प्रति भी स्नेह दिखाती है और उसे अपनी गोद में ले लेती है। 

वीडियो में अनुष्का अकाय को गोद में लिए दिख रहीं जो की एक प्यारी सी सफेद शर्ट और हरे रंग की पैंट पहने दिख रहे हैं, वही वामिका उनके बगल में खड़ी हैं और अपने छोटे भाई को प्यार से देख रही हैं। वामिका सफेद फ्रॉक में अपने भाई और माँ को देखते हुए काफी चंचल लग रही है। वही दूसरी ओर विराट भूरे रंग की टी-शर्ट पहने हुए दिखाई दे रहे हैं और अपनी कार से सामान निकालते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

Advertisement

अनुष्का और विराट कई सालों तक रिलेशनशिप में रहने के बाद 2017 में इटली में शादी के बंधन में बंधे थे। 2021 में 11 जनवरी को कपल ने एक बेटी का स्वागत किया। 15 फरवरी, 2024 में उन्होंने अपने दूसरे बच्चे अकाय का स्वागत किया। 

कपल अपने बच्चों को मीडिया से दूर रखने में कामयाब रहे हैं और उनके लिए सख्त नो फोटो पॉलिसी रखते है। वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुष्का शर्मा काम में धीमी गति से आगे बढ़ रही है। अनुष्का जल्द ही झूलन गोस्वामी की बायोपिक चकदा एक्सप्रेस में दिखाई देंगी। अब तक फिल्म की रिलीज़ डेट के बारे में कोई ख़बर नहीं है। वही विराट की बात करें तो उन्होंने इंग्लैंड दौरे से ठीक एक महीने पहले टेस्ट क्रिकेट से अपने संन्यास की घोषणा की। 

विराट के संन्यास पर पूर्व इंग्लैंड खिलाड़ी ने जताई चिंता, नंबर 4 के लिए विकल्प की तलाश

Advertisement
Next Article