Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय कप्तान बने विराट

NULL

08:01 PM Jan 26, 2018 IST | Desk Team

NULL

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ते हुए टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं। विराट ने यहां दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट मैच के तीसरे दिन शुक्रवार को अपनी दूसरी पारी में 39 रन बनाने के साथ ही यह उपलब्धि हासिल कर ली। विराट ने बतौर कप्तान 35 मैचों में अब तक कुल 3457 रन बना लिए हैं और वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं।

विराट की कप्तानी में भारत ने अब तक 34 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें 20 मैच जीते हैं। विराट से पहले यह उपलब्धि पूर्व कप्तान महेंद, सिंह धोनी के नाम था जिन्होंने बतौर कप्तान 60 मैचों में 3454 रन बनाने बनाए थे। धोनी ने 2014 में टेस्ट से संन्यास ले लिया था। विराट और धोनी के बाद इस सूची में सुनील गावस्कर (47 मैचों में 3449 रन) तीसरे, मोहम्मद अजहरूद्दीन (47 मैचों में 2856 रन) चौथे और सौरभ गांगुली (49 टेस्ट मैचों में 2561 रन) पांचवें नंबर पर हैं।

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।

Advertisement
Advertisement
Next Article