Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

विराट ने तोड़ा धोनी का रिकार्ड

विराट की कप्तानी में भारत ने 10वीं बार पारी से जीत हासिल की और इस जीत के साथ ही वह महेंद्र सिंह धोनी से आगे निकल गये हैं जिन्होंने अपनी कप्तानी में नौ टेस्ट पारी से जीते थे।

09:33 AM Nov 17, 2019 IST | Desk Team

विराट की कप्तानी में भारत ने 10वीं बार पारी से जीत हासिल की और इस जीत के साथ ही वह महेंद्र सिंह धोनी से आगे निकल गये हैं जिन्होंने अपनी कप्तानी में नौ टेस्ट पारी से जीते थे।

सफलता के रथ पर सवार भारतीय कप्तान विराट कोहली ने पारी के अंतर से सर्वाधिक मैच जीतने का महेंद्र सिंह धोनी का भारतीय रिकार्ड तोड़ दिया और साथ ही उन्होंने आस्ट्रेलिया के एलेन बार्डर के रिकार्ड की बराबरी भी कर ली। विराट की अपनी कप्तानी में 52 मैचों में यह 32वीं जीत है। 
Advertisement
विराट की कप्तानी में भारत ने 10वीं बार पारी से जीत हासिल की और इस जीत के साथ ही वह महेंद्र सिंह धोनी से आगे निकल गये हैं जिन्होंने अपनी कप्तानी में नौ टेस्ट पारी से जीते थे। मोहम्मद अजहरुद्दीन ने आठ टेस्ट और सौरभ गांगुली ने सात टेस्ट पारी के अंतर से जीते थे। विराट ने इसके साथ ही लगातार तीन टेस्ट पारी से जीतने के अजहरुद्दीन के रिकार्ड की भी बराबरी कर ली। 
अजहर की कप्तानी में भारत ने 1992-93 और 1993-94 में लगातार तीन टेस्ट पारी के अंतर से जीते थे। धोनी ने 2013 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट और वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट जीते थे। भारत ने लगातार तीन टेस्ट पारी और 100 से अधिक रनों के अंतर से जीतने के आस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के रिकार्ड की भी बराबरी कर ली है। अपनी कप्तानी में 32वीं जीत से विराट ने आस्ट्रेलिया के दिग्गज कप्तान एलेन बार्डर की बराबरी भी कर ली है। 
बार्डर ने 1984-94 के बीच 93 टेस्टों में आस्ट्रेलिया की कप्तानी की थी और 32 टेस्ट जीते थे। कप्तानी में सर्वाधिक टेस्ट जीतने के मामले में विराट से आगे वेस्टइंडीज के क्लाइव लाएड (36 टेस्ट), स्टीव वॉ (41), रिकी पोंटिंग (48) और ग्रीम स्मिथ (53) हैं।
Advertisement
Next Article