Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Virat Kohli और Anushka Sharma ने एंजॉय किया स्कूटी का सुहाना सफर, इंटरनेट पर वीडियो हुआ वायरल

बॉलीवुड कपल्स को अक्सर किसी एयरपोर्ट पर स्पॉट किया जाना या पिर किसी फाइव स्टार होटल में देखा जाना कोई बड़ी बात नहीं है। हाल ही में एक पावर कपल को एयरपोर्ट की बजाय स्कूटी राइड के मजे लेते देखा गया। पहली नजर में तो दोनों को देखकर पता ही नहीं चल रहा था कि यह कोई और नहीं, अनुष्का शर्मा और विराट कोहली है। दोनों ही इस राइड को खूब एंजॉय कर रहे थे।

10:19 AM Aug 21, 2022 IST | Desk Team

बॉलीवुड कपल्स को अक्सर किसी एयरपोर्ट पर स्पॉट किया जाना या पिर किसी फाइव स्टार होटल में देखा जाना कोई बड़ी बात नहीं है। हाल ही में एक पावर कपल को एयरपोर्ट की बजाय स्कूटी राइड के मजे लेते देखा गया। पहली नजर में तो दोनों को देखकर पता ही नहीं चल रहा था कि यह कोई और नहीं, अनुष्का शर्मा और विराट कोहली है। दोनों ही इस राइड को खूब एंजॉय कर रहे थे।

बॉलीवुड  इंडस्ट्री में
पावर कपल की बात की जाए, तो
 अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का नाम शुमार
होना तो बनता है। अनुष्का और विराट की जोड़ी सबसे क्यूट और खूबसूरत जोड़ियों में
से एक है। सालों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद यह दोनों हमेशा हमेशा के लिए एक
हो गए। अनुष्का और विराट को अक्सर साथ में कई बार स्पॉट किया जा चुका है। हाल ही
में एक बार फिर अनुष्का और विराट को स्पॉट किया, लेकिन इस बार दोनों को
स्कूटी राइड को इंजॉय करते देखा गया।

Advertisement

बॉलीवुड कपल्स को
अक्सर किसी एयरपोर्ट पर स्पॉट किया जाना या फिर किसी फाइव स्टार होटल में देखा
जाना कोई बड़ी बात नहीं है। कई शादीशुदा जोड़ियों को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया जा
चुका है ,लेकिन हाल ही में एक पावर कपल को एयरपोर्ट की बजाय स्कूटी राइड के मजे
लेते देखा गया। पहली नजर में तो दोनों को देखकर पता ही नहीं चल रहा था कि यह कोई
और नहीं, अनुष्का शर्मा और विराट कोहली है। दोनों ही इस राइड को खूब एंजॉय कर रहे
थे।

हाल ही में सोशल
मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली एक साथ स्कूटी की
राइड करते दिखाई दिए। स्कूटी पर इस कपल का यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
वीडियो में विराट कोहली स्कूटी चला रहे है और अनुष्का शर्मा पीछे सीट पर बैठी हुईं  है। इस दौरान अनुष्का ब्लैक टी-शर्ट, ट्राउजर और विराट कोहली ब्लैक पैंट
संग ग्रीन शर्ट कैरी किए हुए नजर आए।

अनुष्का शर्मा और
विराट कोहली को मुंबई में एक शूट के बाद स्पॉट किया गया । इस दौरान दोनों को स्कूटी
राइड के मजे लेते देखा गया। राइड के दौरान दोनों को हेलमेट पहने हए थे । इस स्कूटी सवारी को दोनों ने तो काफी एंजॉय किया ही, लेकिन इन दोनों को
एंजॉय करते देख फैंस काफी खुश हुए। दोनों के इस कैजूअल लुक और अंदाज पर फैंस जमकर
फिदा हो रहे है। सड़कों पर मस्त होकर अनुष्का और विराट मजे से स्कूटी पर फर्राटा
भरते नजर आए।

अनुष्का शर्मा और
विराट कोहली साल
2017 में शादी के बंधन
में बंधे थे। सालों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद इन दोनों ने अपने रिश्ते को
शादी का नाम दिया। चार साल बाद इन दोनों के घर एक प्यारी सी बेटी वामिका का जन्म
हुआ।

Advertisement
Next Article