Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

मालदीप से छुट्टियां मनाकर वापस लौटे विराट कोहली-अनुष्का शर्मा, बेटी वामिका संग फोटो आई सामने

विराट और अनुष्का को बेटी वामिका के साथ मालदीप में छुट्टियां मनाते देखा गया था। जहां से इस कपल ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर की थी। हालांकि अब ये पावर कपल मुंबई वापस आ गया है।

04:12 PM Jun 14, 2022 IST | Desk Team

विराट और अनुष्का को बेटी वामिका के साथ मालदीप में छुट्टियां मनाते देखा गया था। जहां से इस कपल ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर की थी। हालांकि अब ये पावर कपल मुंबई वापस आ गया है।

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली बॉलीवुड में सबसे पसंदीदा जोड़ों में से एक हैं।
दोनों लाइफ को पूरी तरह से जीने में विश्वास रखते है और इसी वजह से ये कपल अपने
बिजी शेड्यूल से टाइम निकालकर अक्सर वेकेशन पर चला जाता है। हाल ही में विराट और
अनुष्का को बेटी वामिका के साथ मालदीप में छुट्टियां मनाते देखा गया था।

Advertisement

जहां से इस कपल ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर की
थी। हालांकि अब ये पावर कपल मुंबई वापस आ गया है। दोनों की लेटेस्ट तस्वीरें सोशल
मीडिया पर वायरल हो रही है। विराट और अनुष्का के साथ उनकी बेटी वामिका की तस्वीरें
भी इंटरनेट पर तेजी से फैल रही है,
इन तस्वीरों में वो बेहद प्यारी लग रही है।

इस पावर कपल की जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई है उनमें दोनों मुंबई
एयरपोर्ट के बाहर नजर आ रहे हैं।
इन तस्वीरों में विराट कोहली शर्ट पहने हुए नजर आ रहे है, जिसमें वह काफी हैंडसम लग रहे हैं। तो वहीं एक्ट्रेस ऑल ब्लैक ड्रेस में बेहद
दिलकश लग रही हैं। तो वहीं वामिका व्हाइट ड्रेस में काफी क्यूट लग रही है।

इनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई है। विराट और अनुष्का के फैंस उनकी
बेटी वामिका को देखकर काफी खुश हो गए है। ऐसा दूसरी बार हो रहा है जब वामिका का फेस
कैमरे में कैद हुआ हो। दरअसल, विराट कोहली की बेटी वामिका कोहली जब से पैदा हुई है
, तब से चर्चा में बनी हुई है। काफी लंबे तक दुनिया ने वामिका कोहली का चेहरा
नहीं देखा था। ये कपल अपनी बेटी को पैपराजी की नजरों से बचाकर रखना चाहता है।

बता दें कि एक मैच के दौरान वामिका कोहली ने अपने पापा को हाथ दिखाती हुई दिखी
थी। वामिका की पहली तस्वीर चंद मिनटों में इंटरनेट पर वायरल हो गई थी। इस तस्वीर
के सामने आने के बाद उस वक्त विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दोनों ने ही इस तस्वीर
को हर जगह से हटाने के लिए बोला था।

 

Advertisement
Next Article