W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

दिग्विजय सिंह ने पीएम से पूछा- मोदी बताएं क्या कमल नाथ सरकार गिराने में उनका हाथ था

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछा है कि वे बताएं कि क्या राज्य की कमल नाथ सरकार को गिराने में उनका हाथ था।

01:34 PM Dec 17, 2020 IST | Desk Team

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछा है कि वे बताएं कि क्या राज्य की कमल नाथ सरकार को गिराने में उनका हाथ था।

दिग्विजय सिंह ने पीएम से पूछा  मोदी बताएं क्या कमल नाथ सरकार गिराने में उनका हाथ था
Advertisement
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछा है कि वे बताएं कि क्या राज्य की कमल नाथ सरकार को गिराने में उनका हाथ था। पूर्व मुख्यमंत्री सिंह का यह बयान भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के उस बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंने कमल नाथ सरकार को गिराने में प्रधानमंत्री की महत्वपूर्ण भूमिका होने की बात कही थी।
Advertisement
दिग्विजय सिंह ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा है कि, क्या मोदी जी अब बताएंगे कि मध्य प्रदेश सरकार गिराने में उनका हाथ था? क्या मध्य प्रदेश की सरकार गिराने के लिए कोरोना के लॉकडाउन करने में विलंब किया? यह बहुत ही गंभीर आरोप हैं मोदी जी जवाब दें।
Advertisement
Advertisement
ज्ञात हो कि भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विजयवर्गीय ने बुधवार को इंदौर के किसान सम्मेलन में कहा था, पर्दे के पीछे की बात कर रहा हूं आप किसी को बताना मत, मैने आज तक किसी को नहीं बताई, पहली बार इस मंच पर बता रहा हूं। कमल नाथ की सरकार गिराने में यदि महत्वपूर्ण भूमिका किसी की थी तो नरेंद्र मोदी की थी, धर्मेंद्र प्रधान की नहीं थी। विजयवर्गीय के इस बयान को पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने ट्वीट किया था।

वैक्सीन अभियान के लिए योगी सरकार ने स्वास्थ्य कर्मियों की छुट्टियां 31 जनवरी तक की रद्द

Author Image

Advertisement
Advertisement
×