Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

विराट कोहली देने जा रहे है अनुष्का को शादी के बाद अब ये बड़ा तोहफा !

NULL

05:14 PM Jan 03, 2018 IST | Desk Team

NULL

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने बीते माह शादी की है और उनकी शादी से जुडी हर खबर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। शादी के बाद ये कपल हनीमून के लिए निकल गया था और उसके बाद वापस भारत आकर 2 जगह दिल्ली और मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी रखी गयी।

Advertisement
इन पार्टियों में बड़े सितारों का जमावड़ा लगा। शादी के इस वेकेशन के बाद विराट कोहली खेल जगत में वापस लौट आये है और टीम इंडिया के साथ साउथ अफ्रीका के दौरे पर रवाना हो गए है। खास बात ये है की इस दौरे पर अनुष्का शर्मा भी उनके साथ है। कई क्रिकेट खिलाडी अपनी पत्नियों के साथ इस दौरे पर गए है।

1 जनवरी को नए साल के मौके पर टीम इंडिया को केप टाउन घूमने की छुट्टी दी गयी ताकि वो थोड़ा रिलैक्स कर सके। विराट और अनुष्का भी इस छुट्टी के दिन शॉपिंग करते नजर आये। इस छुट्टी के बाद विराट कोहली ने प्रेस कांफ्रेंस अटेंड की जिसमे उनसे कई तरह के सवाल हुए।

इन सवालों एक चौंकाने वाला सवाल था की क्या शादी का उनके खेल पर कुछ प्रभाव पड़ेगा। विराट पहले इस सवाल पर शर्माए पर फिर उन्होंने काफी संयम के साथ जवाब दिया।

आपको बता दें की टीम इंडिया साऊथ अफ्रीका में बीते सालों में कुछ बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पायी है और ऐसे में कुछ दबाव तो टीम इंडिया पर जरूर है।

विराट कोहली एंड टीम को चीयर करने पहुंची नयी नवेली दुल्हन अनुष्का के लिए इससे अच्छा तोहफा क्या हो सकता है की विराट टीम इंडिया के साथ ये साउथ अफ्रीका सीरीज जीतकर दें। विराट से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद हमेशा की जाती है पर इस बार देखना होगा की विराट अनुष्का को ये बड़ा तोहफा दे पाते है या नहीं।

इससे पहले श्रीलंका से हुए मुकाबले में रोहित शर्मा ने होनी पत्नी रितिका को शादी की सालगिरह पर दोहरा शतक लगाकर शानदार तोहफा दिया था। अब देखना होगा की विराट अनुष्का के लिए क्या ख़ास कर पाते है।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक  करें।

Advertisement
Next Article