Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Virat Kohli ने Sachin-sangakkara को पीछे छोड़ा

11:04 PM Nov 02, 2023 IST | Abhinav Singh Kashyap

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज विराट कोहली का बल्ला इस विश्व कप में जबरदस्त तरीके से चल रहा है। आज भी उन्होंने 88 रन की पारी खेल कर आउट हो गए। वहीं आज उन्होंने अपने वनडे करियर का 70वां शतक लगाया है। इस अर्धशतक के बदौलत विराट ने महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया और साथ ही साथ संगकारा को भी पीछे छोड़ दिया। हालांकि आज विराट अपने 49वें शतक से 12 रन दूर रह गए। आज अगर वो शतक लगा देते तो शतक के मामले में भी वो सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर लेते। हालांकि ऐसा नहीं हुआ और इसके लिए उन्हें और भी इंतजार करना पड़ेगा।

Advertisement

दरअसल विराट कोहली विश्व कप 2023 में इस साल 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। विराट कोहली का यह आठवी बार है जब उन्होंने किसी एक साल में 1000 से ज्यादा रन बनाए हैं। विराट कोहली 2011, 2014, 2017, 2018, 2019 और अब 2023 में वनडे क्रिकेट में 1000 से ज्यादा रन बनाए हैं। विराट कोहली से पहले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने भी 7 बार एक साल में 1000 से ज्यादा रन बनाए हैं। वहीं भारत के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली, श्रीलंका के कुमार संगकारा और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने भी 6-6 बार यह कारनामा किया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह सभी खिलाड़ी वनडे क्रिकेट में दस हजार से ज्यादा रन बनाए हैं।

विराट कोहली ने कुमार संगकारा को सबसे ज्यादा अर्धशतक के मामले पीछे छोड़ दिया। दरअसल विराट कोहली ने विश्व कप इतिहास में अपना 13वां अर्धशतक लगाया और संगकारा के विश्व कप में 12 अर्धशतक के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। वहीं इस मामले में नंबर-1 पर सचिन तेंदुलकर है, जोकि विश्वकप में 21 अर्धशतक लगा चुके हैं। क्रिकेट फैंस को आज के काफी उम्मीद थी कि विराट अपना 49वां शतक लगाएंगे, मगर ऐसा नहीं हुआ। साथ ही साथ शुभमन गिल भी 92 रन की पारी खेलकर आउट हो गए। विराट कोहली अब तक इस विश्व कप में 7 मुकाबले खेलकर 442 रन बनाए हैं। सबसे ज्यादा रन के मामले में वो अब बस क्विंटन डिकॉक से पीछे रह गए हैं। जो कि 7 मुकाबले में अपनी 4 शतक की मदद से 445 रन बनाए हैं।

 

वहीं भारतीय टीम श्रीलंका के बाद 2 और लीग मैच खेलेगी, जिसमें पहला मुकाबला 5 नवंबर को कोलकाता के ईडन गार्डन में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला जाएगा और दूसरा मुकाबला 12 नवंबर को नीदरलैंड के खिलाफ खेला जाएगा। वहीं भारतीय टीम इस वक्त तक को विश्व कप में अजय है, मगर आगे का रास्ता किस तरह का रहता है यह देखने वाली बात होगी। वहीं भारत में इस बार विश्व कप खेला जा रहा है, जिस वजह से क्रिकेट फैंस सबसे ज्यादा भारतीय टीम से ही उम्मीद कर रहे हैं कि भारत तीसरी बार विश्व कप जीते।

Advertisement
Next Article