Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

34 करोड़ के अपार्टमेंट की डील रद्द की विराट कोहली ने, शुरू की पेंटहाउस की तलाश

NULL

07:41 PM Mar 23, 2018 IST | Desk Team

NULL

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की मीडिया में ऐसी खबरें आ रही थी कि वह जल्द ही अपने मुंबई वाले घर में शिफ्ट होंगे। विराट ने साल 2016 में ओंकार रियल्टर्स एंड डेवलपर्स के रेसिडेंशियल प्रोजेक्ट ओंकार 1973 से वर्ली इलाके में 34 करोड़ का घर खरीदा था।

Advertisement

अब यह खबरें आ रही हैं कि विराट ने इस घर की डील को रद्द कर दिया है। आपको बता दें कि विराट कोहली फिल्हाल मुंबई में एक किराए के घर में रह रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 7,000 स्क्वॉयर फीट वाले इस फ्लैट की डील को 20 मार्र्च को रद्द कर दिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट की खबर के अनुसार इस घर का निर्माण कार्य भी चल ही रहा था। विराट ने इसी बीच इसे खरीदने का अपना इरादा बदल दिया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह फ्लैट 35वीं मंजिल पर है। विराट ने इसके लिए चार कारों के लिए पार्किंग एरिया भी खरीद लिया था।

खबरों की मानें तो विराट कोहली अब एक पेंटहाउस की खोज कर रहे हैं। विराट इस पेंट हाउस को बांद्रा और वर्सोवा के इलाके के बीच में खरीदना चाहते हैं। विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ इस वक्त वर्ली में किराए के घर में रहते हैं।

विराट और अनुष्का अभी मुंबई में किराए के घर में रह रहे हैं। ये फ्लैट एनी बेसेंट रोड पर मौजूद है। इसका कारपेट एरिया 2675 स्क्वायर फीट है। ये 40वें माले पर मौजूद है। इसकी फोटो हाल में विराट ने ट्वीट की थी। कोहली अभी जिस फ्लैट में किराए पर रह रहे हैं, उसके लिए कोहली ने 1.50 करोड़ का डिपोजिट दिया है। इसके अलावा उन्होंने 1.01 लाख रुपए की स्टांप ड्यूटी भी भरी है।

विराट कोहली को टीम इंडिया से आराम दिया गया था। अब वह 7 अप्रैल से शुरू हो रहे आईपीएल में बेंगुलुरु टीम की कप्तानी करेंगे। इस बार उनका इरादा आईपीएल ट्रॉफी को जीतने का होगा।

अनुष्का के साथ शादी के बाद विराट कोहली मुंबई शिफ्ट हो गए हैं। टीम इंडिया से आराम मिलने के बाद से वह अपने कई असाइनमेंट पूरे कर रहे हैं।

अभी हाल ही में सोशल साइट इंस्ट्रग्राम पर दीपिका पादुकोण के साथ इन विराट कोहली को सबसे बड़ी सेलिब्रिटीज होने का सम्मान हासिल हुआ है। विराट अभी वनडे रैंकिंग में नंबर वन बल्लेबाज हैं। वहीं टेस्ट रैंकिंग में वह स्टीव स्मिथ के बाद दूसरे नंबर के खिलाड़ी हैं।

अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करे

Advertisement
Next Article