Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

विराट कोहली ने 150 रन बनाने के बाद याद किया पत्नी अनुष्का को, सगाई रिंग को चूमा

NULL

01:24 PM Jan 16, 2018 IST | Desk Team

NULL

भारतीय क्रिकेट के कप्तान विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 153 रन बनाए हैं। विराट कोहली ने कल सेंचुरियन टेस्ट में 153 रनों की पारी खेल कर भारत को सेंचुरियन टेस्ट में बनाए रखा है। विराट की इस कीमती पारी की वजह से टीम इस मैच में दक्षिण अफ्रीका को टक्कर देने में बनी हुई है।

Advertisement

विराट कोहली ने मैच के दौरान मैदान में एक बार फिर से अपने प्यार का इजहार अपने ही कुछ खास अंदाज में कर दिया। बता दें कि भारत की पारी के 89वें ओवर में विराट कोहली ने 150 रन के आंकड़े को पार किया।

जैसे ही विराट ने 150 रन पूरे किए तभी उस दौरान विराट ने अपने गले में लॉकेट बनाकर पहनी अपनी इंगेजमेंट रिंग को चूमकर अपनी खुशी का इजहार किया।

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड की अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने अपने लंबे रिलेशनशिप के बाद 11 दिसंबर 2017 में इटली में शादी के बंधन में बंध गए। विराट कोहली ने अपनी शादी के लिए श्रीलंका के खिलाफ सीरीज से छुट्टी ले ली थी और विराट की शादी के बाद यह पहली क्रिकेट सीरीज है।

यह पहली बार नहीं है कि विराट ने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के लिए मैदान पर प्यार जातया है। इससे पहले भी विराट कई बार मैदान पर अनुष्का के लिए प्यार का इजहार करते हुए नजर आते रहे हैं।

अनुष्का शर्मा भी अपने पति विराट कोहली के लिए कई देशी और विदेशी दौरों पर शादी से पहले पवेलियन में मौजूद होकर उनकी हौसला अफजाई करती हुई दिखाई दी हैं।

इससे पहले रोहित शर्मा ने जब श्रीलंका के खिलाफ मोहानी वनडे में दोहरा शतक लगाया था तो उन्होंने अपनी पत्नी रितिका को फ्लाइंग किस किया था।

अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ

Advertisement
Next Article