W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

विशाल आदित्य सिंह टीवी की इस हसीना को करना चाहते है डेट?, दिन रात सोशल मीडिया पर करते है स्टॉक

विशाल आदित्य सिंह के लिंकअप्स की खबरे आये दिन आती ही रहती है। लेकिन अब एक्टर ने अपनी लव इंटरेस्ट के नाम का खुलासा कर दिया है। जी हां, अब खुद विशाल आदित्य सिंह ने कुबूल किया है कि वो किसे डेट करना चाहते है।

01:23 PM Sep 13, 2022 IST | Desk Team

विशाल आदित्य सिंह के लिंकअप्स की खबरे आये दिन आती ही रहती है। लेकिन अब एक्टर ने अपनी लव इंटरेस्ट के नाम का खुलासा कर दिया है। जी हां, अब खुद विशाल आदित्य सिंह ने कुबूल किया है कि वो किसे डेट करना चाहते है।

विशाल आदित्य सिंह टीवी की इस हसीना को करना चाहते है डेट   दिन रात सोशल मीडिया पर करते है स्टॉक
Advertisement
हैंडसम हंक विशाल आदित्य सिंह की लव स्टोरी तो पूरी दुनिया जानती है। रिलेशनशिप में उनका क्या हाल हुआ था वो किसी से नहीं छिपा। वही एक्टर का नाम टीवी की कई हसीनाओ से जुड़ चूका है। विशाल आदित्य सिंह के लिंकअप्स की खबरे आये दिन आती ही रहती है। लेकिन अब एक्टर ने अपनी लव इंटरेस्ट के नाम का खुलासा कर दिया है।
Advertisement
Advertisement
जी हां, अब खुद विशाल आदित्य सिंह ने कुबूल किया है कि वो किसे डेट करना चाहते है? आपको बता वो लड़की टीवी इंडस्ट्री का जाना- माना नाम है और लाखों दिल उनकी एक झलक पाकर ज़ोरो से धड़कने लगते है। ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि टीवी स्टार जेनिफर विंगेट है, जिसे विशाल डेट करना चाहते हैं।
अब विशाल ने पहली बार जेनिफर विंगेट के बारे में अपनी फीलिंग्स जाहिर की हैं। हाल में विशाल ने बताया कि वो जेनिफर विंगेट को कितना पसंद करते हैं। उन्होंने कहा, ‘मेरा दिमाग और आत्मा हमेशा उन्हीं के पास रहता है। मैं सोशल मीडिया पर उन्हें बहुत फॉलो करता हूं और वो गजब की एक्ट्रेस हैं।’
‘लेकिन कभी मैं उनसे मिल नहीं सका हूं और न ही मेरी उनसे बात हुई है। मैं सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें लाइक करता रहता हूं। कहा जाए तो सोशल मीडिया पर मैं उन्हें स्टॉक करता हूं। अगर कभी मौका मिला तो मैं उन्हें डेट करना चाहता हूं।’
वैसे बता दें कि बिहार के रहने वाले विशाल आदित्य सिंह इन दिनों पौराणिक शो ‘परशुराम’ में लीड रोल निभा रहे हैं। वही विशाल ने तो अपने दिल की बात खुलेआम कह दी लेकिन अब देखना होगा कि जेनिफर विंगेट इस पर कैसे रियेक्ट करती है? और क्या ये लव स्टोरी शुरू हो पायेगी?
Advertisement
Author Image

Advertisement
×