टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

यह शख्श मजबूरी में बना डिलीवरी बॉय, लेकिन कमाल का है पेंटर

सोशल मीडिया पर एक शख्स की कहानी जमकर वायरल हो रही है। दरअसल यह शख्स डिलीवरी बॉय का काम करता है लेकिन यह एक शानदार पेंटर भी है। इस शख्स की काबिलियत

07:52 AM Jan 10, 2020 IST | Desk Team

सोशल मीडिया पर एक शख्स की कहानी जमकर वायरल हो रही है। दरअसल यह शख्स डिलीवरी बॉय का काम करता है लेकिन यह एक शानदार पेंटर भी है। इस शख्स की काबिलियत

सोशल मीडिया पर एक शख्स की कहानी जमकर वायरल हो रही है। दरअसल यह शख्स डिलीवरी बॉय का काम करता है लेकिन यह एक शानदार पेंटर भी है। इस शख्स की काबिलियत के बारे में एक ट्विटर यूजर ने सोशल मीडिया पर लोगों के साथ इनकी कहानी साझा की। ट्विटर यूजर निखिल ने डिलीवरी बॉय विशाल समाजिस्कर के बारे में बताया। 
दरअसल विशाल स्विगी में बतौर डिलीवरी बॉय है तो वह एक दिन स्विगी से उनका ऑडर निखिल के घर डिलीवर करने गए थे। निखिल और विशाल की जब थोड़ी बहुत बात हुई तो निखिल को उन्होंने अपनी पेंटिग के बारे में बताया। निखिल विशाल के पेंटर होने पर दंग रह गए थे। विशाल के जुनून की तारीफ सोशल मीडिया पर लोग कर रहे हैं। इतना ही नहीं उनको काम देनी की भी बात अब लोग कर रहे हैं। 
विशाल एक शानदार पेंटर हैं

Advertisement

इस फूड डिलीवरी बॉय की कहानी ट्विटर यूजर nikhiili stने साझा की। ट्वीट करते हुए निखिल ने लिखा, यह विशाल हैं, जिन्होंने आज मेरा स्विगी ऑर्डर डिलीवर किया। यह एक आर्टिस्ट हैं, जिन्हें काम की तलाश है। अगर आपके पास इनके लिए काम है तो मुझे जरूर बताएं। मैं आपको इन तक पहुंचा दूंगा। इनकी मदद करें!निखिल के ट्विटर पोस्ट को अब तक 12 हजार लाइक्स, 5 हजार से ज्यादा री-ट्वीट किया गया है। साथ ही उनके इस पोस्ट पर 6 हजार लोगों ने कमेंट किया है। 
देखें विशाल का इंस्टाग्राम पेज


विशाल का इंस्टाग्राम पेज vishal_samjiskar है और उनको 385 लोग फॉलो करते हैं। 
विशाल की तारीफ करते हुए पूजा भट्ट ने भी ट्वीट किया


सोशल मीडिया यूजर्स ने विशाल की सराहना की

1.

2.

3.

4.

विशाल की कहानी शेयर की स्विगी ने

विशाल की कहानी अपने फेसबुक पेज पर स्विगी ने भी साझा की और लिखा, विशाल समाजिस्कर से मिलिए-कला को जिंदा रखने के लिए यह जुनूनी आर्टिस्ट स्विगी के लिए पार्ट टाइम डिलीवरी करता है। सलाम है इनके जज्बे को। 
Advertisement
Next Article