For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Vitamin-A की कमी को पूरा करते हैं ये चीजें, डाइट में करें शामिल

09:03 AM Apr 16, 2024 IST | Aastha Paswan
vitamin a की कमी को पूरा करते हैं ये चीजें  डाइट में करें शामिल

Vitamin-A: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कई तरह के विटामिंस और मिनरल्स जरूरी होते हैं। अगर शरीर में इन जरूरी तत्वों में से किसी एक की कमी हो जाए तो आप कई गंभीर बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। आज आपको बताएंगे Vitamin-A के बारे में।

Highlights

  • Vitamin-A शरीर के लिए फायदेमंद है
  • गंभीर बीमारियों से करता है बचाव
  • इम्यूनिटी को स्ट्रॉन्ग करता है

Vitamin-A के फायदे

Vitamin-A शरीर के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है। इसकी कमी से कई सारे रोग होने लगते हैं। शरीर में Vitamin-A की कमी को पूरा करने के लिए आप कुछ चीजों का सेवन कर सकते हैं। Vitamin-A हमारी त्वचा, आंखों और स्वास्थ्य के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। Vitamin-A अगर शरीर में कम हो जाए, तो इससे अंधापन होने का खतरा बढ़ जाता है साथ ही गर्भवती महिलाओं में जन्मजात दोष हो सकता है। इन सब चीजों से बचने के लिए हम आपको बताएंगे कुछ ऐसी चीजों के बारे में, जिसका सेवन कर आप विटामिन ए की कमी को पूरा कर सकते हैं। आईए जानते हैं उन चीजों के बारे में।

इन चीजों का करें सेवन

Vitamin-A की कमी होने पर आप इन चीजों का सेवन कर सकते हैं, जैसे कि हरी पत्तेदार सब्जियां, इनमें पालक, सरसों का साग, मेथी, धनिया, पुदीना आदि चीजों को खाने से Vitamin-A की पूर्ति होती है। आप इन सब्जियों को रोजाना डाइट में शामिल कर Vitamin-A की कमी को दूर कर सकते हैं। इसके अलावा गाजर, Vitamin-A का बेहतरीन स्रोत माना जाता है। आप इसका सेवन जूस, हलवा या सलाद के रूप में कर सकते हैं। वही शकरकंद भी Vitamin-A की कमी को पूरा करने में काफी कारगर माना गया है।

अंडे में मौजूद है भरपूर Vitamin-A

आप शकरकंद को भूनकर या इसका सूप बनाकर पी सकते हैं। अंडे में Vitamin-A और प्रोटीन अच्छी मात्रा में होता है. इसलिए आप सप्ताह में 3 से 4 अंडे रोजाना खा सकते हैं। इसके अलावा Vitamin-A की पूर्ति करने के लिए मछली भी काफी फायदेमंद मानी गई है।

आप एक सप्ताह में कम से कम 2 से 3 बार मछली जरूर खाएं। इन सभी चीजों का सेवन कर आप Vitamin-A की कमी को दूर कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे अधिक मात्रा में Vitamin-A आहार का सेवन नुकसानदायक हो सकता है। इन चीजों का संतुलित मात्रा में सेवन करें।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Aastha Paswan

View all posts

Advertisement
×