Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Vivek Agnihotri: विवेक अग्निहोत्री बनाने जा रहे महाभारत पर फिल्म,नए प्रोजेक्ट 'पर्व' की घोषणा की

03:32 PM Oct 21, 2023 IST | Desk News

विवेक अग्निहोत्री ने अपनी नई फिल्म का ऐलान कर दिया है ,महाभारत काल पर आधारित होगी फिल्म..

Advertisement

फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने शनिवार को अपनी अगली फिल्म 'पर्व' का अनावरण किया, जो इसी नाम की किताब पर आधारित है। "बड़ी घोषणा: क्या महाभारत इतिहास है या पौराणिक कथा? हम, @i_ambuddha में, पद्म भूषण डॉ. एसएल भैरप्पा की 'आधुनिक क्लासिक': पर्व - धर्म की एक महाकाव्य कहानी प्रस्तुत करने के लिए ईश्वर के आभारी हैं। एक कारण है कि पर्व को 'पर्व' कहा जाता है।यह फिल्म तीन भाग की फ्रेंचाइजी होगी।

इस फिल्म का पोस्टर भी निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर पोस्ट किया "मैंने इस दिन के बारे में कभी सपने में भी नहीं सोचा था और मैं खुश हूं कि मैं 'पर्व' पर फिल्म बना रहा हूं। मैं अपने कंधों पर मौजूद विशाल जिम्मेदारी को समझना चाहता हूं। पर्व जैसे विषय को संभालना, आसान नहीं है। पर्व एक ऐसी फिल्म है जो 3 भागों में बनेगी, लेकिन इस फिल्म को दो भाषाओं, कन्नड़ और अंग्रेजी में भी बनाया जाएगा। 'पर्व' एस एल भैरप्पा के इसी नाम के कन्नड़ भाषा के उपन्यास पर आधारित होगी।

हाल ही में विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स को नरगिस दत्त अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है. ये फिल्म 2022 में रिलीज हुई थी. फिल्म में अनुपम खेर, मिथनु चक्रवर्ती, दर्शन कुमार और पल्लवी जोशी अहम किरदार निभाते नजर आए थे.

 

Advertisement
Next Article